नयी दिल्ली। भारत की सबसे सस्ती कारों में शामिल ऑल्टो कई अन्य देशों में भी बिकती है, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है। मगर पाकिस्तान में ये कार कई गुना कीमत पर बिकती है। पाकिस्तान में ऑल्टो जिस रेट पर बिकती है उतने में भारत में 4 कारें खरीदी जा सकती हैं। बता दें कि हाल ही में कुछ दिन पहले पाकिस्तान में अंडों का रेट 300 प्रति दर्जन और अदरक का रेट प्रति किलो 1000 रु पर पहुंचने की खबर आई थी। महंगाई की तगड़ी मार झेल रहे ऐसे देश में ऑल्टो जैसी सस्ती कार की कीमत भी काफी हाई है।
भारत के मुकाबले पाकिस्तान में ऑल्टो की कीमत पूरे चार गुना है। भारत में जहां ऑल्टो 3 लाख रु तक की कीमत पर मिल जाती है, वहीं पाकिस्तान में ये कार खरीदने के लिए 12 लाख रु खर्च करने होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पाकिस्तान की करेंसी भारत के मुकाबले काफी कमजोर है। एक अनुमान के अनुसार 3 लाख रु वाली ऑल्टो पाकिस्तान में करीब 6.5 लाख रु में मिलनी चाहिए थी। मगर वास्तव में वहां इसकी कीमत 12 लाख रु है।
12 लाख रु में पाकिस्तान में ऑल्टो का बेस मॉडल ही खरीदा जा सकता है। यदि वहां कोई शख्स ऑल्टो का टॉप खरीदना चाहे तो उसे ये 14.5 लाख रु में पड़ेगा। इतना ही नहीं उसे अलग से टैक्स भी अदा करना होगा। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार खरीदना पाकिस्तान में किसी चुनौती से कम नहीं है। भारत में ये कार आपको काफी सस्ती ईएमआई पर मिल जाएगी।
ऑल्टो की कीमत करीब 2.95 लाख रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। ऑल्टो को आप 25,000 रु की डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। फिर आप बाकी रकम सात साल में ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं। डाउन पेमेंट के बाद आपको 7 साल तक 4,450 रु की मासिक ईएमआई का भुगतान करना होगा। ये ईएमआई 9.75 फीसदी की ब्याज पर है। इस तरह ईएमआई का दैनिक खर्च सिर्फ 150 रु होगा।
दो तरीकों में आप ईएमआई का बोझ भी घटा सकते हैं। या तो डाउन पेमेंट की राशि बढ़ाएं, जिससे ईएमआई कम हो जाएगी। या फिर आप लोन की अवधि घटाएं। लोन अवधि 7 से घटा कर 5 साल करने से भी ईएमआई कम होगी। इससे आपका रोजाना का खर्च भी कम होगा। मगर ईएमआई आपकी मासिक आधार पर ही कटेगी।
भारत में मारुति ने ऑल्टो को साल 2000 में लॉन्च किया था। इतने सालों बाद भी ये कार भारत की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल है। 2006 के बाद से ये सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। कम कीमत के चलते इस कार को काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि इस कार के 8 वेरिएंट्स हैं। इनमें सीएनजी वर्जन भी शामिल है। इन सभी मॉडलों की कीमत भी अलग-अलग है। इनमें बेस मॉडल का दाम 2.95 लाख रु है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति