नई दिल्ली। देश में लागू लॉककडाउन खुलना शुरू होते ही शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज की गई है। बीते हफ्ते 5 ट्रेडिंग डे में से 4 में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। इसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 6 फीसदी तक बढ़ गए। शेयर बाजार में यह तेजी लार्ज कंपनियों में देसी और विदेशी निवेश बढ़ने से आई है। यही कारण है काफी समय बाद किसी भी हफ्ते में टॉप 10 में से सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक साथ बढ़ा हो। बीते हफ्ते तो रिकॉर्ड तोड़ बढ़ गया है।
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। इसके बाद सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन तेजी से बढ़ा। टॉप 10 कंपनियों मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते सप्ताह 2.46 लाख करोड़ रुपये के करीब बढ़ गया। पिछले 5 दिनों में सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन रिलायंस इंडस्ट्रीज का बढ़ा है।
बीते सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 73,156.71 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,02,006.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 46,036.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,697.09 करोड़ रुपये हो गया।
कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 30,888.39 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,65,080.63 करोड़ रुपये के पार निकल गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैपिटलाइजेशन 28,724.5 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,525.91 करोड़ रुपये हो गया।
एचडीएफसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 18,524.25 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,931.57 करोड़ रुपये हो गया।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 17,730.56 करोड़ रुपये बढ़कर 3,19,095.55 करोड़ रुपये हो गया।
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 16,301.38 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,330.39 करोड़ रुपये हो गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण मार्केट कैपिटलाइजेशन 7,136.01 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,398.08 करोड़ रुपये हो गया।
इनफोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,281.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,99,734.72 करोड़ रुपये हो गया।
आईटीसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,073.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,783.16 करोड़ रुपये हो गया।
टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय