G20 Summit : देश की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। भारत के पास पहली बार जी20 की मेजबानी आई है और इस शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेता भाग लेने वाले हैं। इस मौके को भारत भी कई तरह से भुनाने का प्रयास कर रहा है। जी20 शिखर सम्मेलन में आने वाले सभी प्रतिभागियों को देश की डिजिटल क्षमताओं से अवगत कराना उनमें से एक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार की योजना है कि इस दौरान जी20 के डेलिगेट्स को भारत की उपलब्धियों के बारे में पता चले। जैसे डिजीलॉकर, आधार और यूपीआई आदि।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार की योजना है कि सम्मेलन के दौरान यूपीआई के माध्यम से सभी डेलिगेट्स को पैसे भेजे जाएं। सभी डेलीगेट्स को 1-1 हजार रु देने का प्लान है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सम्मेलन में 1 हजार रु से अधिक डेलिगेट्स के हिस्सा लेने की संभावना है।
सरकार सभी संभावित डेलिगेट्स का वॉलेट बनवा रही है। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सभी के वॉलेट में एक-एक हजार रु यूपीआई से ट्रांसफर किए जाएंगे। वे इन पैसे का उपयोग शिखर सम्मेलन पर लगे स्टॉल से सामान खरीदने में कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार की कोशिश है कि दूसरे देशों के वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं को पता चले कि
डिजिटल पेमेंट भारत में अब कितना आसान हो चुका है।
इतना ही नहीं इसके साथ ही शिखर सम्मेलन के दौरान देश की अन्य डिजिटल क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इस दौरान यूपीआई सेवाओं से डेलिगेट्स को परिचित तो कराया ही जायेगा। इसके साथ ही आधार और डिजिलॉकर की सेवाओं से भी डेलिगेट्स को परिचित कराया जाएगा।
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए इसके अलावा खास तौर पर तैयार भाषिणी (रियल टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन टूल), ओपन नेटवर्क फोर डिजिटल कॉमर्स और ई-संजीवनी को भी लोगों के सामने प्रस्तुत करने की योजना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान