नई दिल्ली, जुलाई 11। गूगल प्ले स्टोर अक्सर अपने ग्राहको की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म पर होने वाली हर एक्टिविटी पर कड़ी नजर बनाए रखता है। गूगल ने हाल ही में प्ले स्टोर पर मौजूद कई ऐप्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह ऐप्स बिना बताये यूजर्स के फोन नंबर और बाकी जरूरी डेटा की चोरी कर रहे थे। और ये ऐप्स एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में खतरनाक मैलवेयर इंस्टॉल कर देते थे। जिसकी वजह से लोगों के पैसे भी लूट लिए जाते हैं।

Advertisement

जोकर मैलवेयर प्ले स्टोर पर वापस आ गया है

जोकर मैलवेयर के बारे में साइबर सुरक्षा रिसर्चर्स ने बार-बार चेतावनी दी है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्च फर्म प्रेडियो ने इस जोकर मैलवेयर को गूगल प्ले स्टोर पर चार ऐप में खोजा है। इन ऐप्स का नाम हैं , स्मार्ट एसएमएस मैसेज, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, वॉयस लैंग्वेज ट्रांसलेटर और क्विक टेक्स्ट एसएमएस जैसे ऐप के बारे में बताया गया है। जोकर मैलवेयर प्ले स्टोर पर वापस आ गया है। कुछ मैलवेयर-लोडेड ऐप्स ने तो गूगल प्ले स्टोर पर अपनी जगह भी बना ली है। सबसे पहले जोकर मैलवेयर के बारे में साल 2017 में पता चला था।

Advertisement
प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया गया हैं

अच्छी बात ये है कि इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन जितनी समय ये एप प्ले स्टोर में था उतनी समय में इस एप को 1 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसका मतलब है कि बहुत सारे यूजर पहले से ही परेशानी में हैं।

जोकर मैलवेयर क्या है जानिए

जोकर मैलवेयर का इस्तेमाल एसएमएस से जुड़ी धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए किया गया था। लेकिन समय के साथ, यह पीड़ितों के उपकरणों पर हमला करने के लिए एक घातक उपकरण बन गया। इसमे नोटिफिकेशन पढ़ा जा सकता है। बिना कोई निशान छोड़े स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। एसएमएस संदेश भेज और पढ़ सकते हैं।