नई दिल्ली, सितंबर 16। पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारीश देखने को मिली है। बारिश की वजह से देश के तमाम हिस्से बाढ़ का प्रकोप झेल रहे हैं। बाढ़ की वजह से लोगों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। पानी बढ़ने की वजह से कई लोगों की गाड़िया भी डूब गई हैं। ऐसे में कई लोग यह सोच रहे हैं कि क्या कार इंश्योरेंस में कार डूबने का भी कवर मिलता है। चलिए हम आपकों इस विषय में जानकारी देते हैं।
अगर आपकी गाड़ी भी बाढ़ के पानी में डूब गई है तो आपकों अपने बीमा कंपनी से गाड़ी को ठीक कराने को लेकर बात करनी चाहिए। बात करने पर ही आपकों पता चल पाएगा की आपकी बीमा कंपनी इसमें आपकी कितनी मदद कर सकती है।
अगर आप भविष्य में इस तरह के किसी स्थिती से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं तो कंपनी द्वारा इंश्योरेंस के टर्म एंड कंडिशन को ठीक से समझना होगा। यहां यह जरूर जांच ले कि क्या कार डूबने पर भी बीमा कवर मिलेगा। आप अपने इंश्योरेंस में एड-ऑन जोड़ सकते हैं, मतलब आपकों बीमा में प्राकृर्तिक आपदा से जुड़े प्रोफाइल में एड ऑन कराना होगा। इस तरह से आप होने वाले आकास्मिक नुकसान से बच सकते हैं।
प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले नुकसान से बचने के आपकों हमेशा कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस लेना चाहिए। इस तरह के इंश्योरेंस कवर से तूफान, चक्रवातों और भूकंप से होने वाले नुकसान को का कवर भी पाया जा सकता है।प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले नुकसा से बचने के लिए वाहन मालिकों यह ध्यान रखना चाहिए की कभी भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं कराना चाहिए। और यह भी ध्यान रहे की आपकों इंश्योरेंस के बीच गैप कभी भी नहीं रखना चाहिए।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति