Akshaya Tritiya : आज अक्षय तृतीया है। आज के दिन को बेहद शुभ माना जाता है। आज के दिन से ही सभी तरह के शुभ कार्य की शुरुआत होती है। अक्षय तृतीया के तीन गोल्ड खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है लोग आज के दिन गोल्ड खरीदने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं।

Advertisement

गोल्ड की कीमत अधिक होने के वजह से इसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि आप कम निवेश करके भी प्योर गोल्ड को खरीद सकते हैं, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

Advertisement

अगर आप इस बार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का विचार कर रहे है लेकिन आपके पास गोल्ड खरीदने के लिए अधिक राशि नहीं है, तो फिर हम आपको बता दें कि आप अक्षय तृतीया पर केवल 1 रु में भी गोल्ड खरीद सकते है।

इसकी एक बेहद ही खास बात है कि अगर आपको गोल्ड खरीदना है, तो फिर इसके लिए आपको ज्वैलरी शॉप पर जाने की आवश्यकता नही होती है। आप अपने स्मार्ट फोन की सहायता से ही गोल्ड को खरीद सकते है। इसमें निवेश करना बेहद आसान है।

Advertisement

अगर आप प्योर गोल्ड को खरीदना चाहते हैं तो फिर आप इसको ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। आप गोल्ड को 1 रु से भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से जितना भी सोना खरीदते हैं। गोल्ड बेचने वाली जो कंपनी होती हैं वे उसी कीमत का सोना लॉकर में रख देती है।

इसमें जो व्यक्ति निवेश करते है तो फिर निवेश के बदले एक पर्चेज स्लिप भी दी जाती है। अगर आपको पैसे की जरूरत पड़ती है तो फिर आपको इसको ऑनलाइन बेच भी सकते है। अगर आप इसको लंबे वक्त के निवेश के तौर पर बनाएं बनाए रखते हैं, तो फिर जैसे जैसे गोल्ड की प्राइस में इजाफा होता है, तो फिर आपका निवेश भी बढ़ता चला जायेगा।

Advertisement

कई सारे मोबाइल वॉलेट प्लेटफॉर्म जैसें- फोनपे, अमेजन, गूगलपे आदि हैं जो ऑनलाइन प्योर गोल्ड खरीदने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म की सहायता से आसानी से गोल्ड में निवेश किया जा सकता हैं।

यहां बात समझने वाली हैं कि इसमें आपको फिजिकल गोल्ड नहीं मिलता हैं लेकिन इसके रेट में बदलाव पर उसी अनुरूप आपको रिटर्न मिलता जाता है। हालांकि यदि आप गोल्ड काइन में निवेश कर रहे है और इसको फिजिकल रुप से घर मंगाना चाहते है तो फिर आप यह भी कर सकते हैं।

Gold Price: सोना-चांदी होने वाला है महंगा, जानें कब तक 65,000 रुपये तक पहुंचेगा भाव
Advertisement