Akshaya Tritiya : आज यानी 22 अप्रैल 2023 को पूरे देश में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड की काफी अधिक मांग देखी जाती है। आज के दिन काफी बड़ी संख्या में लोग गोल्ड को खरीदते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गोल्ड के आभूषण को खरीदने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
हालांकि, अगर आप आज के दिन गोल्ड खरीदने का विचार कर रहे है, तो फिर आपको गोल्ड को खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
हम जब गोल्ड खरीदने जाते है। तब हमको हमेशा एक चिंता होती है कि हम जो गोल्ड खरीद रहे है यह शुद्ध है या फिर शुद्ध नही है। ऐसे में अगर आप सोने की शुद्धता को जांच करना है, तो फिर इसका एक बेहद ही आसान तरीका है जिसका नाम हॉल मार्क है।
हॉल मार्क वह प्रोसेस है जिसके माध्यम से हम सोने की शुद्धता का पता लगा सकते हैं। 1 अप्रैल 2023 से सरकार ने भी 6 अंक वाले हॉल मार्क को सभी गोल्ड के गहनों के लिए अनिवार्य कर दिया है। जो नया नियम है इस नए नियम के अनुसार, बिना हॉल मार्क के अब गोल्ड की ज्वैलरी को नहीं बेच जा सकते हैं।
कई सारे लोग होते है वे अपने गोल्ड की ज्वैलरी पर अलग अलग तरह की डिजाइन भी बनवाते हैं। इन डिजाइन को बनवाने के लिए कई तरह के रंग का उपयोग किया जाता है। इन रंग का जो वजन होता है। यह वजन भी सोने के जेवर के साथ जुड़ा होता है।
इतना ही नहीं इसके अलावा आपके गहनों पर अलग अलग तरह के स्टोन लगे हैं, तो फिर आपको उसको भी खरीदने से बचना चाहिए बता दें कि आपके गहनों का वजन में इजाफा हो जाता है। जिसका नुकसान आपको उठाना पड़ता है।
अगर आप गोल्ड के आभूषण खरीदने जा रहे है तो फिर आपको गोल्ड के आभूषण को खरीदते वक्त इसके मेकिंग चार्ज के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। कई बार इसके बारे में हमको इसकी जानकारी नहीं होती है। इस वजह से हम अधिक भुगतान कर देते हैं।
जब आप गोल्ड के आभूषण खरीदने है, तो फिर उस समय आप ज्वेलर से मेकिंग चार्ज को कम करने के बारे में बात चीत भी कर सकते हैं।
More Articles
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?