Akshaya Tritiya : हर वर्ष वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते है यह कार्य कभी भी क्षय नही होते है। लोग अक्षय तृतीया के दिन दान पुण्य और गंगा स्नान आदि कार्य करते है।
अक्षय तृतीया का त्योहार के दिन सोने के आभूषण को भी खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल को मनाया जा रहा है। अक्षय तृतीया का त्योहार भारत में तो मनाया ही जाता है इसके साथ ही विदेश में रहने वाले भारतीय भी अक्षय तृतीया का त्योहार काफी बेहतर तरीके से मनाते है, तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।
नेपाल में भी अक्षय तृतीया का त्योहार का एक खास महत्व है। यह पर पहले लोग पैदल यात्रा करने वाले लोगों को सत्तू और मीठा पानी दान करते थे। सत्तू जिसको भूनकर और शक्कर को पानी में मिलाकर बनाया जाता है ऐसा माना जाता है कि सत्तू और मीठे पानी का कृष्ण और सुदामा से संबध है।
यह पर अक्षय तृतीया के दिन लोग शिव जी और अन्य धार्मिक मंदिर में जाते है ऐसा माना जाता है कि यह वह दिन है जब शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन बहुत से जोड़ों का विवाह होता है।
केवल भारत में भी नही विदेश में भी भारतीय अक्षय तृतीया का त्योहार को बड़ी उत्साह के साथ मनाते है। इसी बात का एक उदहारण है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2017 में ओडिसा कल्चर सेंटर में अक्षय तृतीया का फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। अक्षय तृतीया का त्योहार जो दुनिया भर में हिंदुओं के लिए एक सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस त्योहार को अमरीका में भी वैशाख महीने की शुल्क पक्ष की तीसरी तिथि को मनाया जाता है।
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके