Akshaya Tritiya 2025 PhonePe Offer: अक्षय तृतीया का पर्व भारत में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को पड़ रही है। इस खास मौके पर डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे (PhonePe) अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। अब आप डिजिटल गोल्ड खरीदकर न केवल परंपरा निभा सकते हैं, बल्कि अच्छा-खासा कैशबैक भी कमा सकते हैं।
फोनपे दे रहा ये खास ऑफर (Akshaya Tritiya 2025 Digital Gold offer)
फोनपे ने 24 कैरेट (99.99% शुद्धता वाले) डिजिटल गोल्ड की खरीद पर 1% तक का कैशबैक देने का ऐलान किया है। अगर आप 30 अप्रैल 2025 को 2,000 रुपये या उससे अधिक का डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो आपको अधिकतम 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
यह ऑफर केवल एक बार की खरीद पर लागू होगा और इसमें SIP (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए खरीदी गई राशि शामिल नहीं होगी। यानी आपको सीधे एक ही बार में 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का गोल्ड खरीदना होगा।
CaratLane पर भी मिलेगा फायदा (Akshaya Tritiya 2025)
अगर आप फोनपे के डिजिटल गोल्ड को CaratLane स्टोर या वेबसाइट पर रिडीम करते हैं, तो वहां भी शानदार छूट मिल रही है। इसके अलावा सोने के सिक्कों पर 2% की छूट मिलेगी। इसी के साथ प्लेन गोल्ड आभूषणों पर 3% की छूट और Studded आभूषणों पर 5% की छूट दी जाएगी। इससे आप डिजिटल गोल्ड को असली गहनों या सिक्कों में बदलकर भी बचत कर सकते हैं।
शुद्धता और सुरक्षा की गारंटी
फोनपे अपने प्लेटफॉर्म पर MMTC-PAMP, SafeGold और CaratLane जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स से ही सोना बेचता है। ये सभी ब्रांड शुद्धता और सुरक्षा की पूरी गारंटी देते हैं। इससे यूजर्स निश्चिंत होकर निवेश कर सकते हैं।
फोनपे पर आप SIP के जरिए भी सोने में निवेश कर सकते हैं। SIP की शुरुआत केवल 5 रुपये से होती है, जिससे आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भविष्य के लिए एक अच्छा सोने का संग्रह कर सकते हैं।
फोनपे से गोल्ड कैसे खरीदें?
फोनपे ऐप के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीदना है बेहद आसान। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- अपने फोन में फोनपे ऐप खोलें।
- गोल्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- MMTC-PAMP, SafeGold या CaratLane में से कोई एक प्रदाता चुनें।
- 30 अप्रैल 2025 को 2,000 रुपये या उससे ज्यादा का सोना एक बार में खरीदें।
- पेमेंट UPI, कार्ड, वॉलेट या गिफ्ट कार्ड के जरिए करें।
- खरीद पूरी होने पर 1% का कैशबैक (अधिकतम 2,000 रुपये) आपके खाते में आ जाएगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग