नई दिल्ली, सितंबर 29। टाइम मैगजीन ने अपने टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में भारत के जानें मानें इंडस्ट्रीयलिस्ट मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी को जगह दी है। आकाश लिरायंस जियों के चेयरमैन हैं। फोब्स ने उन्हें लीडर्स कैटेगरी में चुना है। टाइम मैगजिन का कहना है कि आकाश बिजनेस बढ़ाने के लिए अच्छी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ जियों के अरबों डॉलर की डिल को फाइनल करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Advertisement

पूरी लिस्ट में भारत से केवल आकाश का नाम

टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में आकाश अंबानी के तौर पर एक मात्र भारतीया का नाम शुमार हैं। बिजनेस की दुनिया के उभरते सितारे आकाश अंबानी के विषय में टाइम मैगजीन का कहना है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही आकाश जियो बोर्ड की सदस्याता मिली थी। इस साल उन्हें जियों की कमान सौंपी गई है। जियों के 42 करोड़ 60 लाख ग्राहक हैं अब इनकों बनाए रखने की जिम्मेदारी आकाश अंबानी की है।

Advertisement
हर साल प्रकाशित होती है लिस्ट

टाइम मैगजीन हर साल टाइन100 नेक्स्ट नाम से दुनिया के 100 उभरते सितारों की लिस्ट जारी करता है। इन 100 लोगों में उद्योग जगत के लोगों को भी जगह मिलती है। टाइम के 2022 के इस लिस्ट में संगीतकार, डॉक्टर, सरकारी अधिकारी, आंदोलनकारी, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप सीईओ को जगह मिली है।

आकाश अंबानी के देखरेख जियों कर रही है 5जी रोलआउट

आकाश अंबानी को हाल ही में रिलायंस जियो का चेयरमैन बनाया गया है। जियों 5जी का रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में कर रही है। कंपनी ने घोषणा की थी की दिवाली तक देश के कुछ मेट्रों शहरों में 5जी की सुविधा लॉन्च कर दी जाएगी। रिलायंस जियों ने आक्शन में अकेले ही 700 MHz स्पेक्ट्रम की बोली जिती थी। जीयों ईकलौता ऐसा स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क का आनंद मिलेगा।