नई दिल्ली, जुलाई 22। भारतीय एयरलाइन इंडस्ट्री को जल्द ही एक नया एयरलाइन मिलने वाला है। अगस्त से राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन कंपनी अकासा की फ्लाइट उड़ान भरेगी। अकासा एयरलाइन के टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। आकासा एयरलाइन ने खुद इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया की 7 अगस्त को अकासा 'एयर बोइंग 737 मैक्स' विमान के साथ मुंबई-अहमदाबाद रूट पर पहली कमर्शियल उड़ान शुरू करेगी। हाल ही में कंपनी ने फ्लीट की ड्रेस भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।
कंपनी ने बताया की अकासा एयरलाइंस की उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक सप्ताह में ऑपरेट होने वाली 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। पहली फ्लाइट मुंबई-अहमदाबाद रुप पर ऑपरेट होगी। 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि रूट पर अकासा एयरलाइंस की उड़ान शुरू होगी।
कंपनी फिलहाल दो 737 मैक्स बोइंग विमानों के साथ कमर्शियल फ्लाइट शुरू करेगी। बोइंग कंपनी ने अकासा को अभी एक मैक्स विमान की डिलीवरी की है और दूसरे की डिलीवरी इस महीने के अंत तक हो जाएगी। अकासा एयर के को-फाउंडर और सीईओ प्रवीण अय्यर ने बताया कि 'आकासा मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ सफर शुरू करेगी, बोइंग 737 मैक्स विमान की डिलीवरी हुई हैं और भी विमान डिलिवर होंगे।' उन्होंने कहा, 'अकासा अपने नेटवर्क को फेज वाइज बढ़ायेगा। धिरे-धिरे हम अधिक शहरों को कनेक्ट करेंगे।
कंपनी ने बताया कि यात्री अकासा के आधिकारिक वेबसाइट akasaair.com पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए कंपनी ने अकासा एप्लिकेशन भी लांच किया है, ग्राहक Google Play Store से एप्लिकेशन डाउनलोड करके टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी को नागरिक उड्डयन नियामक महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने ही ऑपरेट करने का प्रमाणपत्र दिया था। कंपनी ने एयरलाइन के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अकासा एयरलाइन इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली कम सबसे लागत वाली एयरलाइंस कंपनी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान