Akasa Airline Flight Ticket Offer : इस समय फेस्टिव सीजन चल रहा है। हर तरफ ऑफर्स की भरमार है। क्या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और क्या बैंक हर कोई किसी न किसी तरह से ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें ऑफर पेश कर रहे हैं। इसी बाच हवाई सफर पर भी शानदार ऑफर मिल रहा है। यदि आप फेस्टिव सीजन में फ्लाइट से सफर करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे एक भारतीय एयरलाइन के बारे में, जो इस समय ट्रेन के टिकट के दामों पर फ्लाइट के टिकट दे रही है।

Advertisement

कम बजट में भरें उड़ान

जिस मौके की हम बात कर रहे हैं वो मौका लेकर आई है अकासा एयर। अकासा इस समय कम बजट में फ्लाइट टिकट दे रही है। आप ट्रेन की टिकट के दाम पर ही फ्लाइट टिकट प्राप्त कर सकते हैं। हो सकता है कि ये बात आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगे। लेकिन ये सच है। चल रहे फेस्टिव सीजन में ट्रेन की टिकट की कीमत पर फ्लाइट टिकट लेने का मौका है।

Advertisement
कैसे करें बुकिंग

इस समय अकासा एयर चर्चा में है। मगर अब जो इसके चर्चा में रहने का कारण है, वो है इसका ऑफर। आप सस्ते में फ्लाइट टिकट खरीदने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर जाएं और वहां से टिकट बुक कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कि बुकिंग चुनिंदा रूट्स के लिए ही पेश की गयी है। इतना तगड़ा डिस्काउंट देखते हुए लोग जम कर टिकट बुकिंग कर रहे हैं।

जानिए टिकट का किराया

मेक माइ ट्रिप की वेबसाइट पर अक्टूबर के शुरुआती हफ्तों में कोचिन से बैंगलोर की फ्लाइट के लिए टिकट के रेट 1496 रुपए, अहमदाबाद से मुंबई का टिकट 1600 रु, मुंबई से अहमदाबाद भी 1600 रु, बैंगलोर से कोचिन 1751 रु और दिल्ली से अहमदाबाद 2592 रु की कीमत पर मिल रहा है। इसके अलावा और भी कई रूटों पर सस्ते में टिकट मिल रहे हैं।

कब शुरू हुई अकासा एयर

अकासा एयरलाइन ने अपना पहला बोइंग 737 मैक्स विमान प्राप्त करने के बाद, 7 अगस्त 2022 से मुंबई से अहमदाबाद के लिए अपनी पहली उड़ान सेवा शुरू करके, अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया। अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा था कि अकासा का लक्ष्य 2022 के अंत तक 18 विमान और प्रति वर्ष लगभग 12-14 विमान जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा था कि अकासा एयर के पास 5 वर्षों में लगभग 72 विमान होंगे। दुबे ने कहा था कि एयरलाइन की शुरुआत मेट्रो शहरों से होगी और बाद में यह टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए सेवाएं शुरू करेगी। साथ ही साथ पूरे भारत के प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित होंगी।

एक और ऑफर

बता दें कि हांगकांग ने भी अपने देश में टूरिज्म को फिर से प्री-कोविड लेवल यानी कोरोना से पहले के स्तर पर ले जाने के लिए एक ऑफर पेश किया है। हांगकांग अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख हवाई टिकट फ्री में देने जा रहा है। जी हां 5 लाख फ्री टिकट लोगों को दिए जा रहे हैं।

नोट : इवाई यात्रा के टिकट रियल टाइम पर रेट के हिसाब से बिकते हैं। इस खबर को लिखे जाने तक जो रेट हैं, उनको यहां पर दिया जा रहा है। यह रेट कभी भी बदल सकते हैं।