Ajay Jadeja Net worth: भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जड़ेजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्हें जामनगर राजघराने का उत्तराधिकारी बनाने का ऐलान किया है. यह ऐलान 12 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरे के दिन को हुआ. विस्फोटक बल्लेबाज रहे अजय जडेजा को गुजरात के जामनगर राजसिंहासन का उत्तराधिकारी घोषित किए जाने के बाद उनकी संपत्ति में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके चलते अब अजय जड़ेजा की नेटवर्थ विराट कोहली से भी ज्यादा हो गई है.
विराट कोहली से ज्यादा संपत्ति के मालिक हुए जड़ेजा
अजय जडेजा की कुल संपत्ति को लेकर अनुमान है कि यह 1,450 करोड़ रुपए से अधिक हो गई, जो क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए के मुकाबले ज्यादा है. अजय जडेजा का राजसिंहासन पर चढ़ना उनके परिवार के गौरवशाली अतीत का प्रमाण है, जो क्रिकेट कौशल और शाही विरासत दोनों में समृद्ध है. बताते चलें ति अजय जड़ेजा के चाचा और पूर्व सांसद महाराजा शत्रुसल्यसिंह जडेजा ने अक्टूबर के उस महत्वपूर्ण दिन पर औपचारिक रूप से अपने भतीजे को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया.
राजघराने और क्रिकेट का कनेक्शन
शत्रुसल्यसिंह, जो खुद एक अनुभवी क्रिकेटर थे, उन्होंने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की कप्तानी की थी. फिर बाद में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख के रूप में कार्य किया था. इस शाही परिवार की जड़ें क्रिकेट की एक प्रतिष्ठित हस्ती रणजीतसिंह जडेजा से जुड़ी हैं, जिन्होंने 20वीं सदी की शुरुआत से लेकर मध्य तक नवानगर का नेतृत्व किया था. अपने शाही पद पर आसीन होने से पहले अजय जडेजा को उनकी क्रिकेट उपलब्धियों के लिए जाना जाता था.
विस्फोटक रहा है अजय जड़ेजा का कैरियर
अजय जड़ेजा ने वन-डे इंटरनेशनल (ODI) में आक्रामक बल्लेबाजी और तेज फिनिशिंग स्किल्स के तौर अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने 1992 से 2000 तक 15 टेस्ट मैच और लगभग 200 वनडे खेले. इसमें उन्होंने लगभग 6,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए, जिसमें छह शतक और 30 से अधिक अर्धशतक शामिल थे.
अदिति जेटली से की शादी
अजय जडेजा के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका रोमांस तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा लेकिन शादी अदिति जेटली से हुई थी, जिनकी फैमिली राजनीतिक बैंकग्राउंड से है. अदिति भारतीय राजनीति में बड़ी हस्ती और समता पार्टी की पूर्व प्रेसिडेंट जया जेटली की बेटी हैं. एक बड़े क्रिकेट स्टार होने के बावजूद अदिति जेटली ने मीडिया की सुर्खियों से खुद को दूर ही रखा है.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान