Ajay Banga : अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष होंगे। वर्ल्ड बैंक की तरफ से यह पुष्टि की गई है कि बुधवार को अजय बंगा को अध्यक्ष चुना गया है।
5 वर्ष के कार्यकाल के लिए अजय बंगा के नेतृत्व को मंजूरी देने के लिए बोर्ड के मतदान के तुरंत ही बाद प्रकाशित एक बयान में बैंक ने लिखा है कि वर्ल्ड बैंक ग्रुप बंगा के साथ काम करने के लिए तत्पर है। 2 जून से वह डेविड मालपास से इस भूमिका को संभालेंगे।
पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडेन से अजय बंगा को समर्थन मिला था। विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने करीब 1 साल पहले इस पद को छोड़ने का ऐलान किया था।
विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भारत ने अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। अजय बंगा का जो चुनाव हुआ है यह चुनाव निर्विरोध हुआ है
शिमला से अजय बंगा का नाता रहा है। अजय बैंक का जन्म पुणे में हुआ है। अजय बंगा शिमला में 70 के दशक में सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। अजय बंगा के पिता आर्मी में अफसर थे। इस दौरान वे कुछ वक्त के लिए शिमला में तैनात रहे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग