नयी दिल्ली। बहुत कम लोग जानते हैं कि एयरटेल अपने 2 रिचार्ज प्लान्स पर 4 लाख रु तक बेनेफिट देती है। ये बेनेफिट फ्री इंश्योरेंस के रूप में मिलता है। कंपनी के एक प्लान के साथ 2 लाख रु और दूसरे प्लान के साथ 4 लाख रु का फ्री लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। इन प्लानों की कीमत 179 रु और 279 रु है। अच्छी बात ये है इन प्लान्स में आपको कॉलिंग और डेटा बेनेफिट के साथ अन्य कई फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं दोनों प्लान्स की डिटेल।
सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल के 179 रु वाले प्लान की। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी आपको कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही आपको 2 लाख रु का फ्री लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है। यानी आप 28 दिनों तक देश भर में कही भी सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। आगे जानिए इस प्लान के अन्य बेनेफिट।
179 रु वाले में 2 लाख रु के फ्री लाइफ इश्योरेंस, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2 जीबी डेटा के अलावा 28 दिनों के लिए कुल 300 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही 30 दिन का अमेजन प्राइम का फ्री ट्रायल, फ्री हैलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम का एक्सेस भी मिलेगा। आपको फ्री में विंक म्यूजिक का एक्सेस भी मिलेगा। बता दें कि 2 लाख रु के बीमा के लिए कोई पेपरवर्क नहीं होगा। न ही किसी तरह का कोई मेडिकल टेस्ट होगा।
एयरटेल के 279 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की ही है। इस प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। यानी आपको कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही आपको 4 लाख रु का फ्री लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। ये प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट ऑफर करता है। आप 28 दिनों तक देश भर में कही भी सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे।
279 रु वाले में 4 लाख रु के फ्री लाइफ इश्योरेंस, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5 जीबी डेटा के अलावा 28 दिनों के लिए रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही 30 दिन का अमेजन प्राइम का फ्री ट्रायल, फ्री हैलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम का सब्सिक्रिप्शन मिलेगा। आपको फ्री में विंक म्यूजिक का एक्सेस भी दिया जाएगा। इस प्लान में मिलने वाले 4 लाख रु के बीमा के लिए भी कोई पेपरवर्क या कोई मेडिकल टेस्ट नहीं होगा। इस प्लान में एक और खास बेनेफिट मिलता है और वो है फ्री 1 साल का ऑनलाइन कोर्स। ये कोर्स आप शॉ एकेडमी से कर सकते हैं।
बहुत जल्द देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को झटका लगने की संभावना है। टेलीकॉम कंपनियां बहुत जल्द रिचार्ज प्लान्स महंगे कर सकती हैं। इससे आपका मोबाइल इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा। साथ ही आपकी जेब पर भी बोझ बढ़ेगा। दिसंबर 2019 में रिलायंस जियो, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए थे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान