नई दिल्ली: तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई कंपनियों ने अपने नए ब्रॉडबैंड प्लान का ऐलान किया है। टेलिकॉम कंपनियां कम कीमत में ही ब्रॉडबैंड प्लान्स में डेटा और वॉइस कॉल जैसी बेसिक सुविधा भी देती है। बाजार में कई प्लान है जो हाई-स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान उपलब्ध कराते हैं। इसी कारण ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। Airtel : 19 रु से कराएं रिचार्ज, मिलेंगी ये सुविधांए ये भी पढ़ें
वहीं यूजर्स भी कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट ऑफर की तलाश करते है। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान को लेकर ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण ये है कि एयरटेल इस प्लान को अपनी वेबसाइट पर बेस्ट सेलर के नाम से प्रचारित कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल एक्सस्ट्रीम वाकई जियो फाइबर, बीएसएनएलसमेत अन्य लोकल इंटरनेट प्रोवाइडर के 1000 रुपये से कम के ब्रॉडबैंड प्लान्स से बेहतर है। इस प्लान में ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिल रही है।
फिलहाल भारत में एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के 5 अलग-अलग प्लान चल रहे हैं, जिनमें शुरुआती प्लान 499 रुपये का है और फिर 799 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये और फिर 3,999 मंथली के टॉप प्लान हैं। इसी तरह के प्लान रिलांयस जियो भी ऑफर करती है। बेसिक यूजर्स के लिए 499 और 799 रुपये मंथली वाले प्लान पर्याप्त हैं। वहीं, जिन्हें हर महीने ज्यादा डेटा के साथ प्राइम विडियो समेत अन्य ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के फ्री में सब्सक्रिप्शन चाहिए, उनके लिए 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान सही है।
एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के 999 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर को 200 Mbps डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। हालांकि, अनलिमिटेड कहने भर को है, यूजर को हर महीने 3300जीबी डेटा ही मिलता है। इसके साथ ही यूजर लैंडलाइन के जरिये अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इन सबके साथ यूजर को एक महीने के लिए एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी पैक सब्सक्रिप्शन, 999 रुपये का जी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री, 999 रुपये का अमेजन सब्सक्रिप्शन फ्री और डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है।
बात करें अगर जियोफाइबर का यह प्लान कंपनी का तीसरा सबसे महंगा प्लान है। जियो फाइबर के 999 रुपये वाले प्लान का नाम गोल्ड है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 150 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है। खास बात यह है कि डाउनलोडिंग और अपलोडिंग दोनों स्पीड बराबर है। जीएसटी के साथ इस प्लान की कीमत 1,178 रुपये हो जाती है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है और इसमें कुल 3.3 टीबी डाटा मिलता है। डाटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार, जी5 प्रीमियम, सोनीलिव, अल्टबालाजी, जियो सिनेमा और जियो सावन जैसे कई एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित