नई द‍िल्ली: एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर और र‍िलायंस ज‍ियो फाइबर के बीच कॉम्पिटिशन चल रहा है। जियो फाइबर के लॉन्च के कुछ ही दिन बाद एयरटेल ने अपने एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च किया। ऐसे में दोनों ही कंपनियां यूजर्स को आकर्षक प्लान्स ऑफर कर रही हैं। जियो फाइबर के प्लान की शुरुआत 699 रुपये और एयरटेल के प्लान की शुरुआत 799 रुपये से होती है। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर जियो फाइबर दोनों में कौन है बेहतर जानें यहां

Advertisement

एयरटेल देता है ऐड-ऑन डेटा पैक
बात करें ज‍ियो के 699 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 100Mbps की स्पीड के साथ हर महीने 100GB डेटा दिया जा रहा है। वहीं, एयरटेल के 799 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीद और 150जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल के प्लान की खास बात है कि इसमें 299 रुपये ऐड-ऑन के जरिए मिलने वाले डेटा को अनलिमिटेड किया जा सकता है। जियो फाइबर प्लान के साथ यूजर्स को फ्री में सेट-टॉप बॉक्स दे रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें जियो गेमिंग, विडियो कॉलिंग, फ्री लैंडलाइन के साथ जियो सावन और जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Advertisement

तीन महीने के ल‍िए म‍िलेगा नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन
वहीं अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते है तो बता दें कि ज्यादा डेटा और तेज इंटरनेट स्पीड के लिए ये कंपनियां कुछ हाई-एंड प्लान्स भी ऑफर करती है। एयरटेल एक्सट्रीम के पास 999 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान है। इसमें 300जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान को सब्सक्राइब कराने पर 200Mbps की स्पीड मिलती है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें तीन महीने के नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ एक साल के लिए ऐमजॉन प्राइम और जी5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान की एक और खास बात है कि यह अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ आता है।

Advertisement

849 रु वाले प्लान में भी कई शानदार बेनिफिट ऑफर
दूसरी तरफ जियो फाइबर की अगर बात करें तो इसके 849 रुपये वाले प्लान में भी कई शानदार बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं। इस प्लान में 200जीबी मंथली डेटा के साथ 200जीबी अडिशनल डेटा दिया जाता है। प्लान में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। प्लान में अडिशनल बेनिफिट के तौर पर जियो सेट-टॉप बॉक्स, जियो टीवी का ऐक्सेस, गेमिंग, लैंडलाइन और ओटीटी ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ पांच डिवाइस के लिए नॉर्टन सिक्यॉरिटी दी जा रही है।

Advertisement

एयरटेल इंटरनेट स्पीड में दे रहा जियो फाइबर को टक्कर
गौर करने वाली बात यह है कि इंटरनेट स्पीड के मामले में एयरटेल जियो फाइबर को कड़ी टक्कर दे रहा है। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के 1499 रुपये वाले प्लान में 300Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ कुल 500जीबी डेटा दिया जा रहा है। वहीं, जियो के 1299 रुपये में आने वाले गोल्ड प्लान में 250Mbps की स्पीड मिलेगी। प्लान में कुल 500जीबी डेटा 250जीबी अडिशनल डेटा के साथ दिया जा रहा है।