नई दिल्ली: एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एक्सट्रीम बॉक्स के साथ भारी डिस्काउंट ऑफर पेश कर रहा है। बता दें कि ब्रॉडबैंड यूजर्स को एक्सट्रीम बॉक्स की खरीद पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए कंपनी ने कुछ नियम एवं शर्तें भी रखीं है।
जानकारी दें कि एयरटेल ने पिछले साल जियो टीवी सेट टॉप बॉक्स की चुनौती में अपने एक्सट्रीम बॉक्स को लॉन्च किया था। इस एंड्रॉइड टीवी सेट-टॉप बॉक्स के जरिए यूजर्स अपने किसी भी एलईडी या एलसीडी टीवी को स्मार्ट टीवी बना सकते हैं। यह सेट-टॉप बॉक्स बिल्ट-इन गूगल क्रोमकास्ट और गूगल वॉयस असिस्टेंस सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही, इससे यूजर्स को 4K तक के रिजोल्यूशन में वीडियो ब्राउस करने का विकल्प मिलता है।
मालूम हो कि ब्रॉडबैंड यूजर्स के अलावा एयरटेल थैंक्स ऐप यूजर्स के लिए भी ये एंड्रॉइड सेट-टॉप बॉक्स 2,249 रुपये के प्रभावी कीमत में उपलब्ध होगा। इस सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 3,639 रुपये है। कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को इस ऑफर के लिए नोटिफाई कर रही है। इसके लिए यूजर्स को एयरटेल थैंक्स ऐप में नोटिफिकेशन मिलेगा। इस नोटिफिकेशन के जरिए सेट-टॉप बॉक्स खरीदने पर यूजर्स को 1,500 रुपये का सिक्युरिटी डिपोजिट करना पड़ता है, जो कि बाद में रिफंडेबल होता है। ऐसे में यूजर्स को 1,500 रुपये कम कीमत में ये एंड्रॉइड स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स मिल रहा है।
वहीं जिन यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए यह ऑफर मिल रहा है, उन्हें इस स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स के लिए केवल 1951 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है, जिसमें 1500 रुपये सिक्युरिटी डिपोजिट के तौर पर लिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स से 451 रुपये का मंथली रेंटल लिया जाएगा, जिसमें यूजर्स को 129 चैनल्स के साथ-साथ फ्री जी5 का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है। यानि की यूजर्स टीवी चैनल्स के साथ-साथ अपने पसंदीदा वेब सीरीज और ऑरिजीनल्स को जी5 ऐप के जरिए भी देख सकते हैं। याद दिला दें कि इससे पहले भी एयरटेल मई में वन एयरटेल प्लान सब्सक्राइबर्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर लेकर आया था, जिसके तहत एक्सट्रीम बॉक्स इसी तरह के 1500 रुपये के सिक्योरिटी अमाउंट के साथ पेश किया गया था। यह ऑफर 899 रुपये और 1,349 रुपये के प्लान तक सीमित था। कंपनी ने दिल्ली समेत देश के अन्य मैट्रो शहरों में लोकल ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइड एक्ट फाइबरनेट को चुनौती दी है, जो अपने यूजर्स को 4K टीवी सेट-टॉप बॉक्स ऑफर कर रही है।
वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( बीएसएनएल) ने घर से काम करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कई सारे ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं, लेकिन इन सब में से सबसे बेहतर बीएसएनएल 22GB CUL प्लान है। बीएसएनएल 22GB CUL ब्रॉडबैंड प्लान में हर दिन 22जीबी डेटा ऑफर कर रही है। बीएसएनएल के इस ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 1,299 रुपये है। बीएसएनएल ने इस प्लान को 1 जुलाई 2020 को लॉन्च किया था। प्लान में 10Mbps तक की स्पीड के साथ यूजर्स को रोज 22जीबी डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2Mbps पर आ जाती है। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान