नई द‍िल्‍ली: देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया गया है। इसी बीच एयरटेल ने घर से काम करने वाले यूजर्स को एक खास तोहफा द‍िया है। कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1Gbps की इंटरनेट स्पीड देना जारी रखेगी। कंपनी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर यूजर अपने घरों से ही काम कर रहे हैं। वहीं, कई मामले ऐसे भी हैं जहां एक वाई-फाई कनेक्शन से दो से ज्यादा लोग कनेक्टेड हैं। ऐसे में इंटरनेट स्पीड का कम होना आम है।

Advertisement

एयरटेल का 1Gbps स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान सबसे महंगा
हालांकि, एयरटेल ने अपने यूजर्स को विश्वास दिलाया है कि वह सारी बाधाओं के बावजूद भी यूजर्स को 1Gbps की इंटरनेट स्पीड देना जारी रखेगी। एयरटेल का 1Gbps स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान सबसे महंगा है। यह एयरटेल एक्सट्रीम ऑफर के तहत आता है और इसका मंथली रेंटल 3,999 रुपये है। इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड डेटा (3300GB) ऑफर कर रही है। एयरटेल के पास इसके अलावा भी दूसरे ब्रॉडबैंड प्लान हैं। हालांकि, इनमें 1Gbps की स्पीड नहीं मिलती। एक्सट्रीम फाइबर के तहत आने वाला सबसे सस्ता प्लान 799 रुपये का है। इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से 150जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। दूसरा प्लान 999 रुपये है। इसमें 200Mbps की स्पीड से 300जीबी डेटा मिलता है।

Advertisement

लाखों इंटरनेट यूजर ब्रॉडबैंड सर्विस पर निर्भर
एक आंकड़े के मुताबिक देश में 1 करोड़ 90 लाख यूजर ऑफिस में मौजूद ब्रॉडबैंड सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 1 करोड़ 70 लाख यूजर ऐसे हैं, जो इंटरनेट यूज करने के लिए घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं। एयरटेल ने अपने यूजर्स से वादा किया है कि वह कोरोना वायरस लॉकडाउन जैसे मुश्किल वक्त में बेहतर हुए आईवीआर सिस्टम के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएगा।

Advertisement