नई दिल्ली: नए साल के आते ही एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दमदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को कंपनी iPhone 11 Pro Max जीतने का मौका दे रही है। जानकारी दें कि एयरटेल ने स्पेशल प्रमोशनल एक्टिविटी 'Airtel Happy Holidays' ऑफर लॉन्च किया है। जिसके तहत यूज़र्स को लाखों के इनाम जीतने का मौका दिया जा रहा है। प्राइज़ की लिस्ट में Apple iPhone 11 Pro Max और Smart TV भी मौजूद है। इसके लिए यूज़र्स को अपने फोन में Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करना होगा। जिसमें से वह इस ऑफर को फायदा उठा सकते हैं। तो चलिए आपको बता दें कि इनाम जीतने के लिए आपको क्या करना होगा।
- जानकारी के लिए बता दें कि यह गूगल पे स्टैम्प से मिलता जुलता है।
- सबसे पहले Airtel Thanks में जाएं।
- यहां ‘Airtel Happy Holidays' सेक्शन पर टैप करें।
- एयरटेल के इस ऑफर में दोस्तों-रिश्तेदारों को विश करना होगा, जिसके बाद विश करने वाले को अलग-अलग स्टिकर्स जीतने का मौका मिलेगा।
- इस तरह यूजर्स को सभी पांच ‘Winter Special Stickers' कलेक्ट करने होंगे।
- ऐसा करने पर उन्हें अश्योर्ड हॉलिडे गिफ्ट जीतने का मौका मिलेगा।
- इन पांच स्टिकर्स में यूज़र्स को नॉर्थ स्टार, फेंटेसी कप केक, सैंटा सॉक्स, हॉट चाकलेट और स्नोई फ्लेक्स स्टिकर्स मिलेंगे।
- लेकिन ध्यान रहे किसी भी दोस्तों-घरवालों को भेजे गए स्टिकर्स का मतलब यह है कि भेजने वाले और रिसीव करने वाले दोनों यूजर्स के पास यह स्टिकर्स रहेंगे।
- बता दें कि पांच स्टिकर कलेक्ट करने के बाद यूज़र्स को स्क्रेच कार्ड दिया जाएगा।
- सभी विजेताओं को इनाम जीतने के 72 घंटों के अंदर नोटिफिकेशन दे दी जाएगी।
- वहीं जीता हुआ इनाम पाने के लिए विजेता को अपने घर का पता कंफर्म करना होगा।
- अगर यूज़र्स वाउचर जीतते हैं तो उन्हें 72 घंटों के अंदर एसएमएस के जरिए कंफर्मेशन दे दी जाएगी।
- जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल का यह ऑफर सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए है, और इस ऑफर की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2020 है।
Airtel अपने यूजर्स के लिए 279 रुपये और 379 रुपये के दो नए प्रीपेड प्लान लेकर आया है। एयरटेल के 379 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 900 फ्री एसएमएस मिलते हैं। प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को कंपनी अन्य फ्री बेनिफिट्स भी दे रही है। जिसमें विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ FASTag की खरीद पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है। एयरटेल के 279 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को इसमें यूजर्स को रोज 1.5जीबी डेटा, 100 फ्री एसएमएस औक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। 279 रुपये वाले प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें एचडीएफसी लाइफ की तरफ से 4 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित