नयी दिल्ली। एयरटेल के पास एक से एक शानदार प्रीपेड प्लान है। एयरटेल के पास जो कैटेगरी हैं उनमें ट्रूली अनलिमिटेड लिस्ट में कुल 23 प्लान हैं। इन्हीं में एक प्लान है 448 रु का। अच्छी बात ये है कि 448 रु वाले इस प्लान में आपको 499 रु का फायदा मिलेगा। जबकि साथ ही में रोज 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयल कॉल बेनेफिट भी मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल और साथ में जानते हैं कि ये प्लान 499 रु के फायदे के साथ आता है।
एयरटेल के 448 रु वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको 28 दिनों तक रोज 3 जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। 448 रु वाला प्लान विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। आपको फ्री हेलोट्यून्स और Airtel Xstream Premium बेनेफिट भी मिलेगी, जिसमें मुफ्त 400+ लाइव टीवी चैनल, असीमित फिल्में और टीवी शो देखने को मिलेंगे।
अब आपको बताते हैं कि कैसे आप एयरटेल के 448 रु वाले प्रीपेड प्लान मे 499 रु का फायदा हासिल कर सकते हैं। आपको इस प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी के एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 399 रु होती है। दूसरी चीज आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आप 448 रु के रिचार्ज पर 499 रु का फायदा हासिल कर सकते हैं। बाकी बेनेफिट अलग से मिलेंगे।
एयरटेल का 448 रु वाला प्लान ऑनलाइन कोर्स बेनेफिट के साथ भी आता है, जिसकी वैलिडिटी पूरे 1 साल की है। आप इस प्लान से रिचार्ज करा कर शॉ अकेडमी से अपस्किल कोर्स कर सकते हैं। इसमें आप मैनेजमेंट रिलेटेड, फाइनेंस, वेब डेवलपमेंट और मार्केटिंग जैसी चीजें सीख सकते हैं।
एयरटेल के पास दो केवल डेटा प्लान भी हैं। इनमें पहला है 48 रु का। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान किसी और बेनेफिट के साथ नहीं आता। वहीं एयरटेल का दूसरा सिर्फ डेटा प्लान है 401 रु का। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। मगर आपको इसमें कुल 30 जीबी डेटा मिलेगा। साथ में मिलेगा डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी के एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 399 रु होती है।
एयरटेल के पास हैं 2 और भी सस्ते प्लान हैं। 79 रुपये के प्लान में कुल 200 एमबी डेटा और 64 रु का टॉकटाइम मिलता है। ये प्लान 28 दिनों के लिए वैध रहेगा। वहीं 49 रु में 28 दिनों के लिए 100 एमबी डेटा मिलता है। इसमें आपको 38.52 रु का टॉकटाइम भी मिलेगा।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!