नई दिल्ली, अगस्त 24। भारत में मौजूद एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (वीआई) प्राइवेट टेलिकॉम कंपनीयां अपने कस्टमर्स को एक से बढ़कर एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान का ऑफर देता है। कंपनी ग्राहकों को 365 डेज तक का रिचार्ज प्लान प्रोवाइड कराती है। यदि आप भी ऐसे रिचार्ज प्लान को तलाश में है। जिसमे आपको 60 दिन तक की वैधता मिले तो फिर आज हम आपको एयरटेल और वीआई में मौजूद 60 दिनों वाली वैधता वाले रिचार्ज प्लान की तुलना कर ये जानने की कोशिश करेंगे की किसका प्लान बेस्ट हैं।

Advertisement

एयरटेल का 60 दिन वाला रिचार्ज प्लान

यदि हम एयरटेल के 60 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो माय एयरटेल एप पर यह प्लान ट्रूली अनलिमिटेड वाले कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है। इस प्लान की कीमत 519 रु है। इसमें आपको कॉलिंग, डेटा एंड एसएमएस के साथ कई एडिशनल बेनीफिट भी दिए जा रहे है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5 जीबी प्रतिदिन का डाटा एंड अनलिमिटेड डाटा एंड 100 एसएमएस का लाभ दिया जा रहा है।

Advertisement
एयरटेल में एडिशनल बेनिफिट्स

एयरटेल में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो फ्री हेलो ट्यून, विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है साथ ही फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक और 3 महीने के लिए 24/7 का सर्किल का फायदा दिया जा रहा है।

60 दिनों वाला रिचार्ज प्लान वीआई का

वीआई के इस 60 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की कीमत 537 रु है। इस प्लान में ग्राहकों को 50 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग एंड 100 एसएमएस प्रतिदिन मिल रहा है। इसके अलावा बहुत से बेनिफिट्स भी मिलते है।

वोडाफोन के एडिशनल बेनिफिट्स

वोडाफोन आइडिया के एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो वीआई मूवीज एंड टीवी क्लासिक एक्सेस का फायदा मिल रहा है। इसके माध्यम के अनलिमिटेड टीवी, न्यूज और ओरिजनल देख पाएंगे।