नयी दिल्ली। एयरटेल अपने चुनिंदा डिजिटल टीवी ग्राहकों को 1 साल तक फ्री एक्सट्रीम प्रीमियम की पेशकश कर रही है। एयरटेल की तरफ से अपने चुने गए ग्राहकों को इस ऑफर की जानकारी मैसेज के जरिए दी जा रही है। मैसेज में ग्राहकों को बताया जा रहा है कि उनके लिए 365 दिनों के लिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम प्लान एक्टिव किया गया है। इस फ्री सुविधा के जरिए उन्हें एयरटेल एक्सट्रीम स्मार्ट स्टिक पर 1000+ फिल्में और टीवी शो के अलावा बहुत सारा फ्री कंटेंट मिलेगा। एक और बात कि कुछ नॉन-एक्सस्ट्रीम बॉक्स या स्मार्ट स्टिक ग्राहकों को भी एयरटेल डिजिटल टीवी की तरफ से ऐसा ही मैसेज मिला है।
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के अनुसार कई ग्राहकों ने एयरटेल की तरफ से मिले इस मैसेज की जानकारी ट्विटर पर दी है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सट्रीम बॉक्स और नॉन-एक्सट्रीम बॉक्स ग्राहकों दोनों को एयरटेल की तरफ से ऐसा मैसेज भेजा गया है। बल्कि कुछ ग्राहकों को तो ये संदेश कई बार भेजा गया है। मैसेज में लिखा है,'' बधाई, 365 दिनों के लिए एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम प्लान ऑफर सफलतापूर्वक एक्टिव हो गया है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम स्मार्ट स्टिक पर 10000+ मूवी, टीवी शो का आनंद लें।
कुछ दिन पहले एयरटेल ने घोषणा की थी कि ग्राहकों को एक्सस्ट्रीम फाइबर होम ब्रॉडवे सर्विस का नया कनेक्शन खरीदने पर अतिरिक्त 1000 जीबी डेटा दिया जाएगा। सभी एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर प्लानों पर सीमित अवधि के लिए ऑफर को पेश किया गया है। हालांकि यह उन प्लानों पर लागू नहीं है जिनमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। साथ ही ये ऑफर प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लानों पर भी नहीं मिलेगा। 1000 जीबी अतिरिक्त डेटा 6 महीने की अवधि के लिए वैलिड रहेगा। इन प्लान्स की शुरुआत मासिक 799 रु से शुरू होती हैं और इन पर एयरटेल थैंक्स बेनेफिट भी मिलते हैं। इन बेनेफिट में 12 महीने का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सस्ट्रीम कंटेंट और विंक म्यूजिक शामिल है।
ग्राहकों को बेनेफिट देने के लिए एयरटेल की तरफ से अक्सर अपने प्रीपेड ग्राहकों को फ्री इंटरनेट दिया जाता है। कुछ दिन पहले एयरटेल अपने चुनिंदा ग्राहकों को 1 जीबी फ्री डेटा ऑफर कर रही थी। ऐसे बेनेफिट के लिए ग्राहकों को कोई रिचार्ज नहीं करना पड़ता। कंपनी अपनी तरफ से ग्राहकों को मैसेज भेज कर डेटा बेनेफिट की जानकारी देती है। इस बार कंपनी ने 1 साल के एक्सट्रीम प्रीमियम प्लान के रूप में भारी भरकम बेनेफिट पेश किया है। मालूम हो कि इस सर्विस के लिए एयरटेल के ढेरों प्लान हैं। मगर फिलहाल जिन ग्राहकों को ये बेनेफिट दिया जा रहा है उनके लिए ये बिल्कुल फ्री है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित