नई दिल्ली: देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान देने की होड़ में लगी है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन यूजर्स को कम कीमत में बेस्ट प्लान ऑफर करने में लगी हैं। कुछ कंपनिया ग्राहकों को कैशबैक दे रही तो कुछ बेहद सस्ती रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। लेकिन खुशी तो तब हुई जब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी मात्र 7 रुपये से कम के खर्च में 2 जीबी रोजाना डाटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल ऑफर कर रही है।
Jio-Airtel-Vi-BSNL के हैं ये सबसे सस्ते प्लान, जानें कितना मिलेगा डाटा और वेलिडिटी
सुन कर आपको आश्चय जरुर हुआ होगा लेकिन ये बिलकुल सच है। एयरटेल एक ऐसा प्लान ऑफर करती है जिसमें आपको मात्र 7 रुपये रोजाना खर्च करने पर एक बेहद जबरर्दस्त प्लान मिल सकता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए एयरटेल कई ऐसे प्लान लेकर आती रहती है जिससे यूजर्स का फायदा हो। लेकिन कंपनी के इस शानदार प्लान में 10 रुपये से भी कम के खर्च में रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसके साथ ही आपको किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। कंपनी ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से रोजाना 2जीबी इंटरनेट डाटा देती है।
बता दें कि एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई प्लान्स ऑफर करती है। इनमें से एक एनुअल प्लान है जिसकी कीमत 2,498 रुपये है। इसकी वैलिडिटी 365 दिन है। अगर आप इस प्लान को गौर से देखें तो इसकी रोजाना की कीमत मात्र 6.84 रुपये है। यानी आपको 7 रुपये प्रतिदिन से भी कम में एक बेहद शानदार प्लान मिल रहा है। डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद डाटा स्पीड 64केबीपीएस हो जाती है। अच्छी बात तो ये है कि कंपनी ऑफर सिर्फ यहीं खत्म नहीं करती। एयरटेल के इस प्लान में आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी + हॉटस्टार जैसे ओटीटी के मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देती है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के वेबसाइट पर जाएं।
दूसरी तरफ बता दें कि अगर आप एयरटेल का एनुअली प्लान्स महंगे होने की वजह से नहीं लेना चाहते है तो आप 379 रुपये में 84 दिन की वेलिडिटी वाले प्लान ले सकते हैं। इसमें 6जीबी इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉल और कुल 900 एसएमएस मिलते हैं। ऐसे में इस प्लान्स में प्रतिदिन का खर्चा 4.51 रुपये है। इसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
मालूम होगा कि एयरटेल कई फैमली प्लान्स भी ऑफर कर रही है। फैमिली प्लान्स की कीमत 749 रुपये, 999 रुपये और 1,599 रुपये है। दरअसल अगर आप एक साधारण पोस्टपेड प्लान में एड-ऑन कनेक्शन लेते हैं तो इसका चार्ज 299 रुपये है। फैमली के लिए एयरटेल का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान भी है। इस पोस्टपेड प्लान में दो मुफ्त एड-ऑन कनेक्शन मिलते हैं। इसमें एक रेग्युलर और एक सिर्फ डेटा एड-ऑन मिलता है। प्लान में महीने भर के लिए 125 जीबी डेटा मिलता है, जिसके साथ डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी गई है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी दिए गए हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित