नई द‍िल्‍ली: टेलिकॉम इंडस्ट्री में इन दिनों प्राइस वॉर चल रहा है। कंपनियां सस्ते में प्लान लेकर आ रही है। ऐसे में हर कंपनी अलग-अलग तरह के फायदे ऑफर कर रही है। इन दिनों टेलीकॉम कंपनियों में इसी के तहत एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान और लंबी वैधता वाले प्लान के बारे में आपको बताते है। दरअसल पैक की वैधता खत्म होने के बाद एयरटेल अपने ग्राहकों को कम कीमत वाले स्मार्ट रीचार्ज की सुविधा देती है। जिसके जरिए आपका एयरटेल अकाउंट ऐक्टिवेट रहेगा। इनकी शुरूआती कीमत 23 रुपये है। Jio Fiber ब्रॉडबैंड प्लान पर म‍िलेगा 10 प्रतिशत कैशबैक, जानिए कैसे ये भी पढ़ें

Advertisement

एयरटेल का 23 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज
एयरटेल का 23 रुपये वाला स्मार्ट रीचार्ज करके अपने अपने नंबर को ऐक्टिव रख सकते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलेगा जैसे- कॉल, मैसेज और डेटा। ये प्लान में ग्राहकों को सिर्फ वैलिडिटी मिलेगी। इसका फायदा सिर्फ इतना है कि आपका नंबर ऐक्टिव रहेगा और इनकमिंग कॉल आती रहेगी।

Advertisement

49 रु का स्मार्ट रिचार्ज पर 38.52 रु का टॉक टाइम
वहीं एयरटेल का 49 रुपये का स्मार्ट रीचार्ज भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 38.52 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी का डेटा मिलेगा। यानी ग्राहक किसी तरह के आपातकाल की स्थिति में कोई फोन या डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

79 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज पर म‍िलेगा 200MB डेटा
इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ एयरटेल का 79 रुपये वाला भी रीचार्ज है, जिसमें यूजर्स को 64 रुपये का टॉक टॉइम और 200MB डेटा मिलेगा। जो 23 रुपये और 49 रुपये वाले प्लान से काफी फायदेमंद है।

Advertisement

94 रु वाले स्मार्ट रीचार्ज में म‍िलेगा 500 एमबी का डेटा
एयरटेल के 94 रुपये वाले स्मार्ट रीचार्ज में ग्राहकों को 500 एमबी का डेटा और 94 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अवाला एयरटेल के 144 रुपये प्लान की वैधता 42 दिनों की है और इसमें ग्राहकों को 144 रुपये का टॉकटाइम और 1 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। एयरटेल के 244 रुपये वाले स्मार्ट रीचार्ज पर ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी और 244 रुपये का फुल टॉकटाइम मिलेगा। इसकी वैधता 84 दिनों की है। बता दें कि इसमें लोकल कॉलिंग पर 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज लगेगा।