नई दिल्ली, जून 19। एयरटेल ने एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड बेनेफिट मिलेंगे। कंपनी ने 456 रु वाला एक नया प्लान पेश किया है। नये 456 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को ओटीटी ऐप्स और कई एयरटेल सर्विस का एक्सेस फ्री में मिलेगा। यह रिचार्ज प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और एयरटेल थैंक्स ऐप पर लाइव हो गया है। इस प्लान को आप गूगल पे और पेटीएम के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं।
नए 456 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 50 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। यह प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में डेटा पर कोई दैनिक लिमिट तय नहीं की गयी है। इसलिए आप एक दिन में जितना चाहें उतना डेटा उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा एयरटेल अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का एक महीने का फ्री एक्सेस भी दे रही है। 456 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिनमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, एक साल के लिए शॉ एकेडमी, अपोलो 24/7 सर्कल और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक शामिल हैं।
456 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बेनेफिट काफी हद तक जियो के 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान जैसे ही हैं। जियो के 447 रु वाले पैक में भी 50 जीबी हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान भी 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो यूजर्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउट जैसे ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। जियो के इस प्लान के साथ ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस नहीं मिलता है। यदि आप ऐसे प्लान्स की तलाश में हैं जिनमें ओटीटी बेनेफिट मिलता है तो आप रिलायंस जियो के किसी अन्य प्रीपेड रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं।
इस रेंज में वीआई के प्लान देखें तो वीआई के पास 56 दिनों का कोई ऐसा प्रीपेड प्लान नहीं है, जिसमें दैनिक डेटा लिमिट नहीं है। वीआई के पास 405 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें कुल 90 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी अवधि के साथ आता है। इस प्लान में आपको डेटा रोल ओवर बेनेफिट भी मिलता है। यूजर्स को एक साल के लिए जी5 प्रीमियम का फ्री एक्सेस भी मिलता है।
पिछले महीने एयरटेल ने संकट के समय कनेक्टेड रहने में मदद करने के लिए 5.5 करोड़ लो-इनकम वाले ग्राहकों को 49 रुपये का रिचार्ज पैक मुफ्त देने का ऐलान किया था। एयरटेल के 49 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 38 रु के टॉकटाइम के अलावा 100 एमबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है। 5.5 करोड़ लोगों को फ्री में 49 रु का पैक देने के लिए एयरटेल ने 270 करोड़ रु खर्च करने का ऐलान किया था।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित