नई दिल्ली। एयरटेल ने एक नई योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम न्यू 4जी सिम है। इस स्कीम का फायदा 4जी अपग्रेड फ्री डाटा कूपन नाम से जारी स्कीम पर भी मिलेगा। इसके तहत यूजर 5जी डाटा फ्री में ले सकते हैं। मोबाइल कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इस तरह के ऑफर जारी हो रहे हैं। मोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों को कुछ न कुछ अलग से देकर अपने पास रोके रखना चाह रही हैं। यही कारण है इस बार एयरटेल इस ऑफर को लाई है। आइये जानते हैं कि इस ऑफर का फायदा उठा कर कैसे फ्री में 5जीबी डाटा लिया जा सकता है।
एयरटेल के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए एयरटेल ग्राहक को पहली बार एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एयरटेल की तरफ से 1जीबी के 5 कूपन मिलेंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर 5जीबी डेटा फ्री में मिल जाएगा।
एयरटेल यह 5जीबी डेटा फ्री में उन ग्राहकों को दे रहा है, जिन्होंने नया 4जी सिम लिया है या 4जी डिवाइस पर अपग्रेड किया है। इसके लिए पहली बार प्रीपेड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर एयरटेल थैंक्स ऐप के लिए रजिस्टर करना होगा।
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहक को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से एयरटेल थैंक्स ऐप को डाउनलोड करना होगा। एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करने के बाद ग्राहक को अपने मोबाइल नंबर से इसे ऐक्टिवेट करना होगा। इसके बाद एयरटेल के अनुसार ग्राहक के अकाउंट में 72 घंटे के अंदर 1जीबी के 5 कूपन जारी किए जाएंगे। ग्राहक इन डाटा कूपन का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार कर सकता है।
एयरटेल ने इस ऑफर के लिए कुछ कुछ नियम व शर्तें भी लगाई हैं। कोई यूजर 1 मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सिर्फ 1 बार ही इस ऑफर का लाभ ले सकेगा। एयरटेल ने यह भी कहा है कि अगर यूजर 5जीबी फ्री डेटा पाने लेगा तो वह अपने आप अभी चल रहे 2जीबी फ्री डेटा ऑफर से बाहर हो जाएगा।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!