नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां आय दिन नए प्लान लेकर आ रही हैं। दिसंबर में हुए टैरिफ हाइक के बाद टैलिकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए और बेहतर बेनिफिट वाले प्लान लेकर आ रही है। बता दें कि कंपनियों की कोशिश है कि प्रीपेड प्लान्स के महंगा होने के बाद उनके सब्सक्राइबर बेस में कमी न आए। इसी कड़ी में एयरटेल अपने यूजर्स के लिए 279 रुपये और 379 रुपये के दो नए प्रीपेड प्लान लेकर आया है। तो चलिए आपको बता दें इन प्लान्स में यूजर्स को क्या बेनिफिट दिए जा रहे हैं।
ग्राहकों को मिलेगा 900 फ्री एसएमएस
एयरटेल के इस नए प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। जानकारी दें कि प्लान बिना किसी एफयूपी लिमिट के आता है और इसमें किसी भी नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 900 फ्री एसएमएस मिलते हैं। प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को कंपनी अन्य फ्री बेनिफिट्स भी दे रही है जिसमें विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ फास्टैग की खरीद पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है। बता दें कि 279 रुपये वाला यह प्लान टैरिफ हाइक के बाद लॉन्च किए गए 249 रुपये वाले प्लान के जैसा ही है। इसमें यूजर्स को रोज 1.5जीबी डेटा, 100 फ्री एसएमएस औक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर की जा रही है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
4 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस
वहीं 279 रुपये वाले प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें एचडीएफसी लाइफ की तरफ से 4 लाख रुपये का टर्म लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। जबकि 249 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को यह नहीं मिलता। प्लान में यूजर्स को विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और फास्टैग की खरीद पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है। हालांकि कुछ हफ्तों पहले एयरटेल ने 349 रुपये का एक प्लान पेश किया था। इसमें यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा था। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। यह प्लान एयरटेल के 299 रुपये वाले प्लान से काफी मिलता है।
कंपनी ने 249 रु वाले प्लान को 30 रुपये महंगा किया
कंपनी ने इसमें ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप बेनिफिट देने के साथ इसकी कीमत को बढ़ाकर 349 रुपये कर दिया था। ऐसा ही कुछ एयरटेल के नए 279 रुपये वाले प्लान के साथ हुआ। कंपनी ने पुराने 249 रुपये वाले प्लान को 30 रुपये महंगा किया और इसमें 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस कवर शामिल कर दिया। टैरिफ हाइक से पहले कंपनी 249 रुपये और 599 रुपये वाले प्लान्स के साथ ही 4 लाख रुपये का लाइफ कवर ऑफर करती थी। इसके साथ ही कंपनी पहले केवल 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप दिया करती थी। हालांकि, अब इसमें बदलाव देखा जा सकता है और अब एयरटेल अपने दूसरे प्लान्स में पुराने बेनिफिट्स को ऑफर कर ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित