नई दिल्ली, जून 8। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल यूजर्स को देश के कई हिस्सों में नेटवर्क में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के यूजर्स ने नेटवर्क में आ रही दिक्कतों की जानकारी देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। कई यूजर्स ने जीरो नेटवर्क की शिकायत की। कई यूजर्स ने कहा कि वे किसी को कॉल नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी के अनुसार सेवाएं केवल 15 मिनट के लिए बंद हुईं और बहाल कर दी गई हैं।
हालांकि इस आउटेज का असर सभी यूजर्स पर नहीं पड़ा। एक यूजर ने कहा कि कलबुर्गी जिले में कोई एयरटेल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि मैंने सारे बेसिक स्टेप्स ट्राई करे, पर कुछ भी नहीं हुआ। एक अन्य यूजर के अनुसार किसी को कॉल नहीं कर पा रहा हूं।
आउटेज-ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेक्टर ने बताया कि आउटेज रिपोर्ट मुंबई, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित अन्य क्षेत्रों से आई है। एयरटेल सेवाओं में समस्याएं 8 जून को शाम 4:27 बजे के आसपास दिखाई देने लगीं। कम से कम 4,400 लोगों ने कोई सिग्नल नहीं होने, मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने में असमर्थता और यहां तक कि लैंडलाइन इंटरनेट की समस्याओं की भी सूचना दी।
गौरतलब है कि एयरटेल के साथ ये आउटेज के संबंध में इस साल का दूसरा बड़ा मुद्दा है, क्योंकि इस साल मार्च में भी यही समस्या सामने आई थी। तब जयपुर, लखनऊ, नागपुर, कोलकाता और गुवाहाटी सहित अन्य शहरों में एयरटेल ब्लैकआउट देखा गया था। इससे पहले मंगलवार को भी एक उपयोगकर्ता ने पुणे में आउटेज की शिकायत की और उस क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्शन न होने का दावा किया, जिस पर एयरटेल केयर्स ने जवाब दिया कि आपके क्षेत्र में हमारी सेवा एक अनियोजित आउटेज का एक्सपीरियंस कर रही है। हमारी टीम इस पर काम कर रही है ताकि इसे 11.31 बजे तक बहाल किया जा सके। कृपया उसके बाद अपने राउटर को पुनरारंभ करें। यदि आपको और सहायता की आवश्यकता है तो हमें बताएं।
आज सामने आए ब्लैकआउट के बारे में कंपनी ने कहा कि वह प्रभावित इलाकों में कनेक्शन बहाल करने के लिए काम कर रही है। कंपनी ने अपने जवाब में लिखा, 'चेक किए जाने पर, हमारी ब्रॉडबैंड सेवा आपकी लोकेशन पर आउटेज देख रही है। हमारी तकनीकी टीम इसे जल्द से जल्द हल करने के लिए काम कर रही है। कृपया अपने राउटर को शाम 5:15 बजे के बाद रीस्टार्ट करें।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान