Airtel recharge plan : टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। इस प्लान में एयरटेल अपने ग्राहकों को 60जीबी तक डेटा ऑफर कर रहा है। एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान की अगर हम कीमत की बात करें, तो एयरटेल ने इन प्लान को 489 रुपये और 509 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, तो चलिए जानते है। एयरटेल के इन शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में सारी डिटेल।
एयरटेल के इस 489 रुपये वाले शानदार रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को 50जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को 300 एसएमएस भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही कई सारे अन्य बेनिफिट भी मिल रहे है। जिसमें ग्राहकों को विंक म्यूजिक, हेलो ट्यून, फास्टैग पर कैशबैक और अपोलो 24|7 सर्किल जैसे लाभ भी मिलते हैं।
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें 60 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है। इसके साथ ही 300 एसएमएस भी मिलते है। इसमें ग्राहकों को अन्य बेनिफिट के रूप में विंक म्यूजिक, हेलो ट्यून, अपोलो 24|7 सर्कल के अलावा फास्ट टैग का बेनिफिट भी मिलता है।
कंपनी ने हाल ही में कई सारे प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। जो 5जी सपोर्टेड एरिया है। इन एरिया में कस्टमर्स इन प्लान के साथ 5जी स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकते है। फिलहाल एयरटेल कई सारे राज्यों में 5जी सेवा ऑफर कर रही है। जिसमें हरियाणा, यूपी, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, असम शामिल है। याद दिला दें एयरटेल ने हाल ही में 99 रु वाले प्लान को बंद कर दिया था और अब एयरटेल के जो रिचार्ज प्लान है। इस प्लान की शुरुआत है। 155 रु से शुरू होते है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान