Recharge Plan : टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के पोर्टफोलियो में अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है। एयरटेल के पास महंगे रिचार्ज प्लान तो मौजूद ही है। इसके साथ ही कई सारे सस्ते प्लान भी मौजूद हैं। ग्राहकों को अपने सिम को एक्टिव रखने के लिए इसमें मिनिमम रिचार्ज होना जरूरी होता है यानी हर महीने ग्राहकों को ऐसा रिचार्ज प्लान करवाना बेहद जरूरी होता है। जिससे सिम एक्टिव रह सके। अगर आप भी अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते है, तो आज हम आपको कुछ सस्ते और बेहतर रिचार्ज प्लान की जानकारी दे रहे है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की अगर हम कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 99 रूपये है। एयरटेल के इस प्लान में ग्राहकों को 99 रु का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी की बात करें, तो ग्राहकों को इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी और यानी इस रिचार्ज को करवाने के बाद सिम को 28 दिनों तक एक्टिव रखा जा सकता है। इतना ही नहीं इस प्लान में ग्राहकों को 200 एमबी का डेटा भी मिलता है।
एयरटेल के इस 30 दिनों वाले रिचार्ज प्लान की कीमत की बात करें, तो इसकी कीमत 109 रूपये है। इस प्लान में ग्राहकों को 99 रु का टॉकटाइम मिलता है। इस प्लान में भी ग्राहकों को 99 रु वाले प्लान की तरह ही 200 एमबी का डेटा मिलता है।
अगर आप अपनी एयरटेल की जो सिम है। इस सिम को 1 महीने तक एक्टिव रखना चाहते है, तो फिर इसके लिए आप एयरटेल के 111 रूपये वाले प्लान को ले सकते है। इस प्लान में भी ग्राहकों को 99 रु का टॉकटाइम मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान में ग्राहकों को 200 एमबी का डेटा मिलता है। इसके साथ तीनों की प्लान में ग्राहकों को बात करने के लिए 2.5 पैसा प्रति सैकंड खर्च करने होंगे साथ अगर लोकल में मैसेज करना है, तो फिर इसके लिए उनको 1 रूपये खर्च करने होंगे और एसटीडी में मैसेज करने के लिए उनको 1.5 रूपये खर्च करने होंगे।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!