Airport Lounge Credit Cards: आज के समय में हर कोई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे हैं। फिर चाहे शॉपिंग के लिए हो या फिर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए हो। हालांकि, अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड मौजूद है तो आप आराम से एयरपोर्ट लाउंज फायदा प्राप्त कर सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कुछ कार्ड अनलिमिटेड एक्सेस देते हैं, जबकि बाकी में विजिट की संख्या सीमित होती है।
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए क्रेडिट कार्ड को खास तौर से तैयार किया गया है ताकि किसी भी यात्री को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। कुछ लोगों के पास एक से अधिक क्रेडिट कार्ड होते हैं तो ये खबर उनके लिए है। आपको बता दें 1 जनवरी 2025 से लागू हुए नए नियमों के अनुसार Rupay और Bobcard क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस में कुछ बदलाव के गए हैं। चलिए आपको बताते हैं।
Rupay कार्ड में हुए ये बदलाव
NPCI के अनुसार 1 जनवरी 2025 से Rupay लाउंज एक्सेस के लिए टियर के मुताबिक नए बदलाव किए गए हैं। Rupay की ये सुविधा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर मौजूद है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ विशेष रूप से कुछ ही यात्रियों को मिलेगा जिनकी पात्रता उनके खर्च करने के पैटर्न पर तय होगी।
Bobcard में हुए ये बदलाव
Bobcard की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक घरेलू बदलाव 1 जनवरी 2025 से हो गए हैं। पिछली तिमाही न्यूनतम पात्र खर्च पर तय होगी। हालांकि, नए जारी किए कार्ड के लाउंज यूज के लिए कार्ड जारी करने को कैलेंडर तिमाही के न्यूनतम खर्च को माफ कर दिया जाता है। लेकिन आपको पता होना चाहिए ये छूट केवल नए तिमाही के दौरान जारी किए जाने वाले नए कार्ड में लागू होती है। कैलेंडर तिमाही के दौरान एक कार्ड से दूसरे कार्ड में उपग्रेड करने वाले कार्ड पर लागू नहीं होती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित