नई दिल्ली: अगर आप अक्सर फ्लाइट से ट्रैवल करते है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। जल्द ही आने वाले दिनों में अगर आप प्लेन टिकट बुक कराने का मन बना रहे लोगों को तगड़ा झटका लग सकता है। अब यात्रा के लिए उड़ान भरना और महंगा हो गया है। देश में घरेलू हवाई यात्रा अब महंगी हो गई है। सस्ते में हवाई यात्रा करने का मौका, ये Bank दे रहा 10% छूट का ऑफर
महामारी के कारण हवाई यात्रा काफी लंबे समय तक प्रभावित रही थी। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हवाई यात्रा भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। अभी भी देश में महामारी का प्रभाव खत्म नहीं हुआ है, यही वजह है कि अभी भी अधिकतर लोग ट्रेन और बस में सफर करने के बजाय हवाई यात्रा को अधिक तरजीह दे रहे हैं। हाल ही में रेलवे ने कुछ ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब हवाई यात्रियों को भी झटका लगा, क्योंकि सरकार ने एविएशन सिक्योरिटी फीस को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
हवाई किराया बढ़ाने के बाद अब एविएशन सिक्योरिटी फीस (एएसएफ) बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस फीस में बढ़ोतरी के कारण 1 अप्रैल से हवाई सफर महंगा हो जाएगा। डमेस्टिक पैसेंजर्स के लिए वर्तमान में एएसएफ160 रुपए है जिसे बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए इसे 5.2 डॉलर से बढ़ाकर 12 डॉलर कर दिया गया है।
ये बात सच है कि महामारी के बाद लोग सरकार से हवाई किराए में राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें झटके पर झटका मिल रहा है। सिक्योरिटी फीस में बढ़ोतरी को लेकर डीजीसीए की तरफ से बीते शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। हालांकि कुछ ट्रैवलर्स को इससे छूट दी गई है। अगर बच्चे की उम्र 2 साल से कम है, किसी के पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट है, एयरलाइन के क्रू मेंबर जो ड्यूटी पर हैं और कनेक्टिंग फ्लाइट के पैसेंजर पर यह नियम लागू नहीं होगा। नया रेट 1 अप्रैल 2021 से कटने वाली टिकट पर लागू होगा।
बीते सप्ताह सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने प्राइस बैंड के मिनिमम किराए में 5 फीसदी बढ़ोतरी का आदेश दिया था। ऐसा हवाई ईंधन के दाम में आई तेजी के कारण किया गया था। उससे पहले पहले फरवरी में सरकार ने प्राइस बैंड को 10 से 30 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया था। उस समय मिनिमम किराए में 10 फीसदी और मैक्सिमम किराए में 30 फीसदी का इजाफा किया गया था। एविएशन मिनिस्ट्री ने 25 मई 2020 में डमेस्टिक एयर सर्विस की इजाजत दी थी। उसी समय पूरे रूट को सात कैटिगरीज में बांट दिया गया था। वर्तमान में सभी एयरलाइन को 20 फीसदी सीटें औसत किराया ( मिनिमम और मैक्सिमम के ऐवरेज) से कम पर बेचनी होती हैं।
1. पहली कैटेगरी 40 मिनट तक की हवाई यात्रा का है। इसका प्राइस बैंड 2200-7800 रुपए है।
2. दूसरी कैटेगरी 40-60 मिनट का है। इसके लिए प्राइस बैंड 2800-9800 रुपए है।
3. तीसरी कैटेगरी 60-90 मिनट का है। इसके लिए प्राइस बैंड 3300-11700 रुपए है।
4. चौथी कैटेगरी 90-120 मिनट का है। इसके लिए प्राइस बैंड 3900-13000 रुपए है।
5. पांचवीं कैटेगरी 120-150 मिनट का है। इसके लिए प्राइस बैंड 5000-16900 रुपए है।
6. छठी कैटेगरी 150-180 मिनट का है। इसके लिए प्राइस बैंड 6100 से 20400 रुपए है।
7. आठवीं कैटेगरी 180-210 मिनट का है। इसके लिए प्राइस बैंड 7200-24200 रुपए का है।
कुछ दिनों पहले भारतीय रेलवे ने कम दूरी की ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया था। रेलवे के मुताबिक कई राज्यों में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में वो चाहते हैं कि सिर्फ वही लोग यात्रा करें जिनको बहुत ज्यादा जरूरी काम है। इस वजह से किराए में अस्थायी वृद्धि की गई है। वहीं दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम पांच गुना बढ़ा दिए गए। इसके भी पीछे रेलवे ने कोरोना का हवाला दिया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!