नयी दिल्ली। नये साल के मौके पर रेल का किराया बढ़ने के बाद अब आपको हवाई यात्रा भी महंगी पड़ सकती है। जल्दी ही हवाई यात्रा के किराये में बढ़ोतरी की संभावना जतायी जा रही है। इसका कारण है विमान ईंधन के दामों की बढ़ोतरी होना। विमान ईंधन के दाम 2.5 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी के साथ पिछले सात महीनों के सबसे ऊँचे भाव पर पहुँच गये हैं। इससे विमानन कंपनियों की ईंधन लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ वे ग्राहकों पर डाल सकती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि प्रमुख सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइटट के मुताबिक दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत आज यानी बुधवार से 1,637.25 रुपए या 2.61 फीसदी की वृद्धि के साथ 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुँच गयी हैं। यह विमान ईंधन की जून 2019 के बाद सबसे ऊंची कीमत है। पिछले महीने विमान ईंधन की कीमत 62,686.51 रुपये प्रति किलोलीटर थी।
किस शहर में कितना है दाम
बता दें कि दिल्ली के अलावा दूसरे प्रमुख शहरों में भी विमान ईंधन के दाम बढ़े हैं। इनमें कोलकाता में विमान ईंधन के दाम 1,776 रुपये या 2.58 फीसदी की वृद्धि के साथ 70,588.61 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुँच गये। जबकि मुंबई में विमान ईंधन की कीमत जनवरी के लिए 2.73 फीसदी की उछाल के साथ 64,529.79 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुँच गयी है। इसके अलावा चेन्नई में अब विमान ईंधन की कीमत 2.80 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 65,619.95 रुपये प्रति किलोलीटर हो गयी है। विमान कंपनियों की कुल लागत का बड़ा हिस्सा ईंधन से ही जुड़ा होता है।
महंगाई की मार आम जनता को पड़ी
हवाई यात्रा के महंगा होने की संभावना से पहले आम जनता को नये साल पर दो महंगाई के झटके पहले ही लग चुके हैं। दिल्ली में बिना सबसिडी वाले घरेलु रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सिलेंडर के दाम 695 रुपये से 714 रुपये पर पहुँच गये। वहीं 1 जनवरी से ही रेल किराया भी महंगा हो गया है। हालांकि रेलवे ने विभिन्न श्रेणियों में अधिकतम किराया 4 पैसे ही बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें - श्रीलंका को झटका : 2 भारतीय बैंकों ने बंद किया कारोबार
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान