नई दिल्ली, सितंबर 9। अगर आप हवाई यात्रा करते है तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। यदि आप आने वाले दिनों में हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे है तो फिर आपको हवाई यात्रा की टिकट सस्ते में मिल सकती है। सरकार की तरफ से फेयर कैप को हटाया गया है। जिसके बाद हवाई टिकट की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बहुत सारे रूट्स तो ऐसे भी है। जिनकी कीमतों में तो 50 प्रतिशत तक की कटौती हो गई है। मतलब आपको 50 प्रतिशत तक टिकट सस्ते में मिल जायेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले हफ्ते ही सरकार की तरफ से फेयर कैप हटाने की घोषणा की गई थी। आपको बता दे फेयर कैप का मतलब कंपनी तय लिमिट से न कम और न अपर लिमिट से अधिक किराया रख सकती है। मगर सरकार के इस फैसले के बाद से कंपनियां अपने कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। इसी कारण से आकासा, इंडिगो, गो फर्स्ट, स्पाइसजेट जैसी कंपनियों ने किराए में बड़ी कटौती कर दी है, जिसके बाद से यात्रियों की टिकट बुकिंग बहुत ही सस्ते में हो सकती है।
एक महीने पहले अकासा एयरलाइन का संचालन शुरू हुआ था। ये कंपनी 2000 रु से 2200 रु में मुंबई-बेंगलुरु रूट पर हजार यात्रा करने का मौका दे रही है। वही हम पिछले महीने की बात करें तो पिछले महीने इसी रूट पर प्रति व्यक्ति किराया 3,948 रु था। वही हम मुंबई-अहमदाबाद रूट का के किराए की बात करें तो 1500 रु हो गया है जो लगभग 5000 रु था।
नोट : हवाई किराया लगातार बदलता रहता है। यहां पर बताया गया हवाई किराया रियल टाइल का है। ऐसे में हवाई टिकट खरीदते समय किराया जरूर चेक कर लें।
यदि हम दिल्ली से मुंबई के किराए की बात करें तो अभी 1900 से 2000 रु के बीच हो गया है जो पहले 3500 से 4000 रु के बीच था। वही हम कोच्चि और बेंगलुरु के रूट्स के किराए की बात करें तो इस रूट पर किराया भी घट कर 1100 रु से 1300 रु के बीच हो गया है। इस रूट पर गो-फर्स्ट, इंडिगो और एयर एशिया सबसे सस्ती फ्लाइट की सुविधा दे रही है। मई 2020 के समय सरकार की तरफ से कोरोनाकाल के दौरान घरेलू हवाई किराये पर प्राइस बैंड तय कर दिया था, ताकि किराए में अनावश्यक बढ़ोतरी नहीं किया जा सके। अब फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कम किराए में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
नोट : हवाई किराया लगातार बदलता रहता है। यहां पर बताया गया हवाई किराया रियल टाइल का है। ऐसे में हवाई टिकट खरीदते समय किराया जरूर चेक कर लें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान