Air India Metal Blade In Food: ऐसे कई मामले हैं जिसके कारण एयर इंडिया सुर्खियों बटोरती रही है। हाल ही में एयर इंडिया से जुड़ा हुआ एक मामला फिर से सामने आया है। एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री के खाने में मेटल का टुकड़ा मिला और इस घटना से अन्य यात्रियों के बीच भी हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि यह मामला 9 जून की है। जिसके बारे में यात्री ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है।
यात्री के खाने में आया मेटल ब्लेड
एयर इंडिया की बेंगलुरु सैन फ्रैंसिस्को जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री के खाने में बड़ा ब्लेड मिला। यह ब्लेड मेटल का था जिसे देखकर अन्य यात्रियों में भी हड़कंप मच गया।
9 जून को यात्री मैथर्स पॉल नाम ने एयर इंडिया की इस फ्लाइट में भुने हुए शकरकंद और अंजीर की चाट का ऑर्डर किया था और वह पैसेंजर खाना खा रहे थे कि अचानक मुंह में एक ठोस चीज जाने का पता चला, जब उन्होंने निकाल कर देखा तो वह ब्लेड थी। यह मामला सामने आने के बाद एयर इंडिया ने अपनी गलती मानी है।
कंपनी ने मांगी यात्री की जानकारी
एयर इंडिया ने यात्री की सबसे पहले जानकारी भी मांगी उन्होंने पोस्ट में कहा कि प्रिय पॉल, हमें इस बारे में जानकर खेद है। यह उस स्तर की सेवा नहीं है, जिसे हम अपने यात्रियों को प्रदान करना चाहते हैं। कृपया हमें अपनी बुकिंग जानकारी और सीट नंबर के साथ डीएम करें। हम सुनिश्चित करेंगे कि इस मामले की तुरंत समीक्षा करके उसका समाधान किया जाए।
एयर इंडिया ने दिया ये जवाब
एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने कहा है कि हमारी एक उड़ान में एक यात्री के भोजन में एक मेटल जैसी वस्तु पाई गई थी और जांच के बाद, यह स्पष्ट हुआ कि यह टुकड़ा हमारे केटरिंग पार्टनर की सुविधाओं में उपयोग होने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से आया था।
राजेश डोगरा ने बताया कि एयर इंडिया ने इस घटना के बाद अपने केटरिंग पार्टनर के साथ मिलकर ऐसे कदम उठाए हैं जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके, जिसमें सब्जी प्रसंस्करण मशीन की अधिक बार जांच करना शामिल है। खासकर किसी कठोर सब्जी को काटने के बाद।
कुछ समय पहले खाने में मिला था पत्थर
जनवरी में ट्विटर के जरिए महिला यात्री ने खाने को लेकर शिकायत की थी। महिला ने बताया था कि एयर इंडिया फ्लाइट में उसे पत्थर मुक्त भोजन मिला था। इस मामले पर एयर इंडिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। महिला द्वारा किए गए ट्वीट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने एयर इंडिया द्वारा की गई इस लापरवाही की निंदा की थी।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति