Air India Republic Day Sale : इस साल अगर आप देश में कही घूमने जाने की योजना बना रहे है। इसके लिए आप सस्ती फ्लाईट टिकट की तलाश कर रहे है, तो फिर आज की ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। एयर इंडिया रिपब्लिक डे सेल लेकर आया है। इस सेल में आपको घरेलू यात्रा के टिकटों पर काफी डिस्काउंट मिल रहा है। एयर इंडिया की यह जो सेल है। इस सेल का नाम फ्लाईएआई सेल है। इस सेल ने आप हवाई यात्रा की टिकट को सिर्फ 1705 रु में भी खरीद सकते है। एयर इंडिया की यह सेल 21 जनवरी को शुरू हुई थी और 23 जनवरी को पूरी हो जायेगी, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

डिस्काउंट यह मिलेगा

एयर इंडिया के मुताबिक, यह सेल मोबाइल ऐप, वेबसाइट्स एयर इंडिया सिटी ऑफिस, एयरपोर्ट ऑफिस के माध्यम से उपलब्ध है। इसके साथ ही यह जो टिकट प्राइस है यह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है। इस सेल में ग्राहक 1 फरवरी 2023 से 30 सितंबर, 2023 तक को अवधि के लिए टिकट की बुकिंग करवा सकते है। इस रिपब्लिक डे सेल में कुछ सीटें ही उपलब्ध हैं।

Advertisement
49 घरेलू जगहों के लिए उपलब्ध है डिस्काउंट

एयरलाइन के अनुसार, यह डिस्काउंट 49 घरेलू जगहों के लिए उपलब्ध है। यह डिस्काउंट वाले टिकट्स इकनॉमी क्लास में उपलब्ध होंगे। इस रिपब्लिक डे सेल में टिकट की कीमत 1705 रुपये से शुरू हो रही है। इस सेल में कुछ वन-वे टिकट की कीमत ये है। दीमापुर से गुवाहाटी- 1,783 रुपये, गोवा से मुंबई- 2,830 रुपये, अहमदाबाद से मुंबई- 1,806 रुपये चेन्नई से दिल्ली 5,895 रूपये, दिल्ली से मुंबई 5,075 रूपये और बेंगलुरु से मुंबई 2,319 रूपये आदि।

Explainer- Air India to Buy 500 Aircraft Worth 100 Billions, Why is this important? | Good Returns
उड़ानें कैंसिल रहेंगी रिपब्लिक डे के चलते

शुक्रवार को एयर इंडिया की तरफ से बताया गया हैं कि भारतीय वायु सेना की रिपब्लिक डे की तैयारी की वजह से कुछ रूट्स की उड़ाने है। जिसको कैंसल करेगी। सभी फ्लाइट्स जो दिल्ली से और दिल्ली को सभी फ्लाइट्स 19 जनवरी से 24 जनवरी के बीच कैंसिल रहेंगी। 26 जनवरी 2023 को भी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक उड़ाने रद्द रहेगी।