नई दिल्ली, सितंबर 30। एयर इंडिया जो टाटा ग्रुप की विमानन कंपनी हैं। उसने अपने सीनियर सिटीजन कस्टमर्स को एक बड़ा झटका दिया है। इकॉनमी श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों को मूल किराये पर दी जाने वाली छूट एयर इंडिया ने आधा कर दिया हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 29 सितंबर से मूल किराये में संशोधित छूट प्रभावी हो गई है। एयर इंडिया अब तक दोनों श्रेणियों में जो छूट दे रही थी वो 50 प्रतिशत थी। जिसको आधा करने के बाद अब सीनियर सिटीजन और छात्रों को 25 प्रतिशत छूट मिलेगी।
एयर इंडिया के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया है कि मार्केट की स्थिति ध्यान में रखते हुए और मार्केट की गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए हमने व्यापक उद्योग प्रवृत्ति के अनुरूप अपने किराए को युक्तिसंगत बनाने का फैसला लिया है। इस समायोजन के बाद भी एयर इंडिया के सीनियर सिटीजन और स्टूडेंट्स दोनों के लिए आधार किराए पर छूट दूसरी अन्य निजी एयरलाइनों की तुलना में करीब दुगनी होगी।
कुछ समय पहले एयर इंडिया ने कहा था कि हम अपने बेड़े में आने वाले 15 महीनों के भीतर नए विमान जोड़ेगा। जिनकी संख्या 30 होगी। इन 30 विमानों में पांच वाइड बॉडी बोईंग विमान भी शामिल हैं। इस वर्ष दिसंबर से एयर इंडिया की प्लानिंग हैं कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को विस्तार देना है।
नागर विमानन महानिदेशालय के हाल की के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू मार्केट में एयर इंडिया की हिस्सेदारी जुलाई के महीने में 8.4 प्रतिशत थी। एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने प्लेन के कैबिन को बेहतर करने, सीटो को ओर सुविधाजनक बनाने और यात्रा के वक्त एंटरटेनमेंट की सुविधा के साथ इस कायाकल्प प्लानिंग पर वर्क भी शुरू हो गया हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग