नई द‍िल्‍ली: अगर आप भी सीनियर सिटीजन है तो आपके ल‍िए बढ़‍िया खबर है। देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने सी‍नियर सिटिजंस को आकर्षित करने के लिए शानदार स्कीम शुरू की है। स्कीम के तहत अगर कोई सीनियर सिटिजन एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करेंगे तो उन्हें बेसिक फेयर में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। सीनियर सिटिजन को मिलते हैं ये टैक्स बेनेफिट, जान लें फायदें में रहेगें ये भी पढ़ें

Advertisement

टिकट खरीद पर 50 फीसदी का डिस्काउंट
जी हां महामारी के कारण ज्यादातर लोग फ्लाइट्स से यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। हालांकि फ्लाइट्स से यात्रा करना काफी महंगा भी होता है। लेकि‍न अब आप सस्‍ते में यात्रा कर सकेगे। एअर इंडिया ने किराए के मामले में बुजुर्ग लोगों को एक बड़ी राहत दी है। एअर इंडिया अब 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टिकट खरीद पर 50 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

Advertisement

बता दें कि अर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अब एअर इंडिया अपनी टिकट आधे दाम में बेचेगी। एअर इंडिया की वेबसाइट पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई है। एअर इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक एअर इंडिया की फ्लाइट टिकट पर 50 फीसदी छूट का फायदा उठाने के लिए कुछ शर्तों को भी मानना होगा। इस टिकट की पूरी जानकारी के ल‍िए आप यहां क्‍ल‍िक कर सकते है।

Advertisement

50 फीसदी का डिस्काउंट लेने के ये हैं जरूरी शर्तें

  • यात्रा करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 60 साल हो चुकी हो।
  • वैध फोटो आईडी होनी चाहिए. जिसमें जन्मदिन की तारीख दर्ज हो। इकोनॉमी केबिन में बुकिंग श्रेणी के मूल किराए का 50 फीसदी देय होगा।
  • फ्लाइट्स के डिपार्चर से तीन दिन पहले टिकट की खरीद होनी जरूरी है। भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए यह ऑफर वैध होगा।
  • यह ऑफर टिकट जारी करने की तारीख से एक साल तक लागू होगा। ध्‍यान देने वाली बात ये है कि बच्चों के लिए कोई डिस्काउंट नहीं होगा।

आपको जानकारी दें कि देश की एकमात्र सरकारी एयरलाइंस कंपनी एअर इंडिया भारी कर्जे के बोझ तले जूझ रही है। एअर इंडिया पर वर्तमान समय में 60 हजार करोड़ से भी ज्यादा का कर्ज है, जिसकी भरपाई के लिए इसे बेचा जा रहा है। एअर इंडिया घाटे में चल रही है और केंद्र सरकार इसे प्राइवेट सेक्टर के हाथों में देने की कवायद कर रही है। हाल ही में एअर इंडिया को खरीदने के लिए बोलियां भी आमंत्रित की गई थी।