नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आई है। निजी विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया ने वैलेंटाइन डे के अवसी पर एक ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर का लाभ उठाकर एक दूसरे से हजारों किलोमीटर दूर बैठे प्रेमी जोड़े एक दूसरे से मिल सकते हैं वो भी महज 1,014 रूपए खर्च कर। जल्दी करें ऑफर सीमित अवधि के लिए ही है। पूरा रिफंड मिलेगा वापस, आप भी करते हैं हवाई सफर तो जान लें ये
जी हां एयर एशिया इंडिया ने 'वेलेंटाइन डे' ऑफर की पेशकश की है जिसमें किराया 1,014 रुपये से शुरू है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि इसके घरेलू मार्गों पर 30 सितंबर तक के टिकट बुक कराए जा सकते हैं। बुकिंग 10 फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। ऑफर के तहत 14,000 सीटें रखी गई हैं। शर्त यह है कि यात्रा की तारीख से कम से कम 14 दिन पहले बुकिंग करानी होगी। लेकिन टिकट की कीमतें नॉन-रिफेंडेबल हैं यानी कि अगर आप टिकट कैंसिल कराते हैं तो इसके पैसे आपको वापस नहीं होंगे। हालांकि, ये ऑफर तभी उपलब्ध है जब ऑनलाइन बुकिंग कराई गई हो।
दूसरी तरफ आपको बता दें कि एयरलाइंस इंडिगो ने सोमवार को हिंदी में वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ इंडिगो ने कहा है कि वो अन्य भारतीय भाषाओं में भी वेबसाइट लॉन्च करेगी ताकि लोगों को इंडिगो फ्लाइट टिकट बुक करने में आसानी हो सके। कंपनी की मानें तो इस वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ ही इंडिगो ने अपने रीजनल कनेक्ट की तरफ एक और कदम बढ़ाया है। इससे ग्राहकों को अपनी मनपसंद भाषा में फ्लाइट टिकट बुक करने में आसानी होगी। इस वेबसाइट की मदद से उन्हें जरूरी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसमें ग्राहकों के लिए हिंदी में ही फ्लाइट्स, डिस्काउंट्स, शेड्यूल और फ्लाइट बुक करने में सहूलियत होगी।
मालूम हो कि देश में मार्च 2019 में 63.70 करोड़ लोग इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे थे। इंटरनेट पर हिंदी में कंटेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 2018-19 में 94 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय भाषा के ग्राहकों को लुभाने के लिए हिंदी में वेबसाइट शुरू की गई है। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा कि हिंदी में वेबसाइट शुरू करना सरकार के इस विज़न के अनुरूप है कि सभी भारतीयों को हवाई यात्री का विकल्प उपलब्ध हो।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान