नई दिल्ली। नवंबर 2020 में एक बार फिर से जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर निकल गया है। इससे पहले अक्टूबर 2020 में भी जीएसटी कलेकशन 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहा था। नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1.04 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं अक्टूबर में यह जीएसटी कलेकशन 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस प्रकार जीएसअी कलेक्शन लगातार दो महीने 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहा है।
जानकारों का मानना है कि लगातार जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर रहना और इसका बढ़ना, यह जताता है कि अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है।
आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में मिला जीएसटी कलेक्शन पिछले साल नवंबर में मिले जीएसटी कलेक्शन से करीब 1.4 फीसदी ज्यादा है। जीएसटी से जुड़े ये आंकड़े वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए हैं।
इन आंकड़ों के अनुसार नवंबर में मिले जीएसटी में आयात किए गए सामानों पर जीएसटी के रूप में 4.9 फीसदी ज्यादा टैक्स मिला है। वहीं घरेलू ट्रांजेक्शन से जीएसटी के रूप में 0.5 फीसदी ज्यादा टैक्स मिला है।
जीएसटी से जुड़े आंकड़े
-वर्ष 2017-18 में केवल 1 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2018-19 में केवल 4 बार ही जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
-वर्ष 2019-20 के दौरान दिसंबर तक केवल 5 बार ही 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकला
2020-21 में महीने के हिसाब से जीएसटी कलेक्शन
- अप्रैल में 43,000 करोड़ रुपये
- मई में 70,000 करोड़ रुपये
- जून में 90,917 करोड़ रुपये
दूसरी तिमाही के आंकड़े
- जुलाई में 87,422 करोड़ रुपये
- अगस्त में 86,449 करोड़ रुपये
-सितंबर में 95,480 करोड़ रुपये
-अक्टूबर में 1.03 लाख करोड़ रुपये
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति