HDFC: शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है। हाउसिंग डिवेलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) के शेयर की ट्रेडिंग 12 जुलाई को बंद हो गई है। इसके साथ ही दलाल स्ट्रीट पर देश की सबसे पुरानी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की 4 दशकों की यात्रा खत्म हो गई है।

Advertisement

बीते 44 वर्ष तक शेयर में ट्रेडिंग के बाद अब ये मार्केट से बाहर हो गई है। 1 जुलाई 2023 को एचडीएफसी बैंक के साथ मर्जर होने के बाद एचडीएफसी का अस्तित्व समाप्त हो गया। आइए जानते हैं एचडीएफसी का कैसा रहा सफर।

Advertisement


17 अक्टूबर 1977 को एचटी पारेख द्वारा एचडीएफसी लिमिटेड की शुरुआत की गई थी। फिर इस कंपनी ने वर्ष 1978 में अपना आईपीओ लॉन्च किया था। वही, इसकी फेसवेल्यू की बात करें तो फिर यह 100 रुपये रखी गई थी। शुरू में आईपीओ को अधिक इन्वेस्टर्स हासिल नहीं हुए और यह आईपीओ फुल सब्सक्रिप्शन भी नहीं पा सका था।

इसके शेयर मार्केट की लिस्टिंग की बात करें तो फिर इसकी लिस्टिंग भी शेयर मार्केट में कम में हुई थी लेकिन धीमी शुरुआत के बाद भी इसने बाजार में ऐसा नाम बनाया कि भारत की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई। इसने अस्तित्व समाप्त होने तक दबदबा कायम रखा।

Advertisement

एचडीएफसी ग्रुप को बेहतर मुकाम में पहुंचाने का श्रेय एचटी पारेख के भतीजे दीपक पारेख को जाता है। दीपक पारेख के नेतृत्व में एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक ने नये आयाम स्थापित किए।

दीपक पारेख ने मर्जर के ठीक एक दिन पहले एचडीएफसी के शेयर होल्डर को चिट्ठी लिखकर अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि कंपनी को अब अलविदा कहने का समय आ गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारी कंपनी भविष्य में ग्रोथ हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एचडीएफसी ग्रुप का अनुभव अमूल्य है। हमारे इतिहास को कोई भी मिटा नहीं सकता है। हमारी विरासत को ओर आगे बढ़ाया जाएगा।

अब एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्जर हो गया है। इसी के साथ एचडीएफसी बैंक मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। बोर्ड की तरफ से 13 जुलाई रिकॉर्ड डेट तय की गई थी। इसके साथ ही मर्जर के बाद एचडीएफसी बैंक का वेटेज बढ़कर 14.43 प्रतिशत पहुंच गया।

Advertisement

बीएसई के 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स पर अब एचडीएफसी लिमिटेड की जगह जेएसडब्ल्यू स्टील और वही, एसएंडपी बीएसई 500 की लिस्ट में जेबीएम ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड एचडीएफसी की जगह लेगा।

एसएंडपी बीएसई 100 की बात करें तो फिर एसएंडपी बीएसई 100 की लिस्ट में एचडीएफसी के स्थान पर जोमैटो को शामिल किया गया है। वहीं, निफ्टी 50 में एलटीईमाइंडट्री शामिल किया गया है।

Advertisement