नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने आज फेस्टिव बोनांजा की घोषणा की है। त्योहारी सीजन के नजदीक आने के साथ ही बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर्स की घोषणाएं शुरू कर दी है। बता दें कि एसबीआई के बाद अब एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने भी फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। SBI : Car और Home Loan पर लांच हुआ बंपर फेस्टिव ऑफर, जल्द उठाएं फायदा ये भी पढ़ें
जिसमें बेसिक ब्रांड्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से लेकर लग्जरी आइटम्स तक हर चीज पर हजारों रुपए की छूट और कैशबैक ऑफर दिए जा रहे हैं। आईसीआईसीआई फेस्टिव बोनांजा में विभिन्न प्रकार के बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं पर रिटेल और बिज़नस ग्राहकों को आकर्षक लाभ प्रदान करेगा। इनमें से कुछ ऑफर 1 अक्टूबर, 2020 से शुरू होंगे और अन्य इस त्यौहारी सीजन की अलग-अलग तारीखों में जारी किए जाएंगे। बैंक ने प्रमुख ब्रांडों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है।
होम लोन और अन्य बैंकों से होम लोन का ट्रासफर, आकर्षक ब्याज दरें 6.90 फीसदी से शुरू होती हैं (रेपो रेट लिंक्ड) और प्रोसेसिंग शुल्क 3000 रुपए से (जीएसटी लागू)।
ऑटो लोन पर सुविधाजनक योजनाएं जो ग्राहकों को भुगतान करने की उनकी क्षमता के अनुरूप ईएमआई वाली कार खरीदने में मदद करती हैं। 84 महीने की अवधि के लिए ईएमआई रुपए 1554 से शुरू। वहीं महिला ग्राहकों के लिए फ्लैट प्रोसेसिंग फीस रुपए 1999।
दोपहिया लोन लेने वालों के लिए भी डिस्काउंट मिल रहा है। 36 महीने की अवधि के लिए ईएमआई रुपए 36 प्रति 1,000 रुपए से शुरू होती है। विशेष प्रोसेसिंग फीस रुपए 999।
इंस्टेंट पर्सनल लोन पर ब्याज की आकर्षक दरें 10.50 प्रतिशत से शुरू होंगी और फ्लैट प्रोसेसिंग फीस रुपए।
कंज्यूमर फाइनेंस लोन पर घरेलू उपकरणों और डिजिटल उत्पादों के प्रमुख ब्रांडों पर नो कास्ट ईएमआई उपलब्ध। वहीं न्यूनतम दस्तावेजों के साथ तेज और पूर्ण डिजिटल प्रक्रिया।
फेस्टिव ऑफर रिटेल ग्राहकों के साथ-साथ बिजनेस ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है, जिसमें लोन प्रोसेसिंग फीस में छूट, ईएमआई में कमी, गिफ्ट वाउचर आदि शामिल हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, पेटीएम और टाटा क्लिक जैसी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ ऑनलाइन खरीदारी पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। सैमसंग, एलजी, पैनासोनिक, सोनी, वोल्टास, तोशिबा आदि जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडों की खरीद पर 20 प्रतिशत तक की छूट। रुपये 5,000 तक की छूट का लाभ। ग्राहक क्रोमा और विजय सेल्स में आकर्षक छूट का लाभ उठा सकते हैं। जोमाटो, स्विगी और डोमिनोज जैसे अग्रणी फूड डिलीवरी ऐप पर 20 फीसदी तक की छूट।
इस ऑफर की लॉन्चिंग पर विस्तार से जानकारी देते हुए आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, हम इस साल अपने समारोहों को और अधिक विशेष बनाने के लिए संयुक्त रूप से विभिन्न ऑफर पेश किए हैं। विभिन्न प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ विभिन्न ब्रांडों में लोकप्रिय ब्रांडों के साथ आकर्षक ऑफर पेश करने के लिए भागीदारी की है। ये भुगतान आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट और मोबाइल बैंकिंग के साथ-साथ डिजिटल वॉलेट ऐप पर भी लागू होते हैं।
दूसरी ओर निजी क्षेत्र के एचडीएफसी ने त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए फेस्टिव ट्रीट्स लॉन्च करने की आज घोषणा की। फेस्टिव ट्रीट्स 2.0 ऑफर 1 अक्टूबर से शुरू है। इसके तहत ग्राहकों को लोन से लेकर बैंक अकाउंट्स तक सभी तरह की बैंकिंग सेवाओं पर कई तरह के विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही ग्राहकों को छूट का फायदा देने के लिए बैंक ने देश के कई कस्बों और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानीय कारोबारियों से हाथ मिलाया है जो हजारों ऑफर दे रहे हैं। महामारी के कारण इस बार ग्राहक घर बैठे-बैठे डिजिटल तरीकों से इन डील्स और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। बैंक को उम्मीद है कि इस फेस्टिव सीजन में मोबाइल, कंज्यूमर ड्यूरेबल, इलेक्ट्रॉनिक्स, एपेरल्स, ज्वेलरी और डाइनिंग-इन कैटगरी में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। रीटेल और बिजनस कस्टमर्स के लिए सभी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस पर ऑफर मिलेंगे। लोन पर प्रोसेसिंग फीस और छूट ईएमआई में छूट के साथ-साथ कैशबैक, गिफ्ट वाउचर और कई अन्य फायदे भी मिलेंगे।
बैंक ने इन-स्टोर और ऑनलाइन खरीद पर डिस्काउंट, कैशबैक और एक्स्ट्रा रिवॉर्ड पॉइंट्स देने के लिए रीटेल ब्रांड्स के साथ हाथ मिलाया है। अमेजन, टाटाक्लिक, मिंट्रा, पेपरफ्राई, स्विगी और ग्रोफर्स जैसी दिग्गज ऑनलाइन कंपनियां इस बार स्पेशल डील्स ऑफर करेंगी। लाइफस्टाइल, बाटा, मोंटे कार्लो, विजय सेल्स, कोहिनूर, जीआरटी, ऑरा जैसे दिग्गज रीटेल और कंज्यूमर ब्रांड्स विभिन्न प्रोडक्ट्स और सर्विसेज पर 5 से 15 फीसदी कैशबैक देंगे। बैंक की 53 फीसदी शाखाएं कस्बों और ग्रामीण इलाकों में हैं। इससे देश के दूरदराज के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। बैंक ने स्थानीय स्तर पर भी हाइपरलोकल स्टोर्स और किराना दुकानों के साथ करार किया है जो 2000 से अधिक ऑफर दे रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान