नई दिल्ली, जून 25। कल यानी 24 जून 2021 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम वार्षिक सभा (एजीएम) का आयोजन किया गया था। इसमें रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने काफी बड़ी घोषणाएं की थीं। लेकिन कल और उसके बाद आज भी रिलायंस के शेयर में भारी बिकवाली चल रही है। दो दिन में रिलायंस में निवेश करने वालों को करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
तेजी से गिरी मार्केट कैप
दो दिन में रिलायंस का शेयर करीब 100 रुपये टूट चुका है। इसके चलते कंपनी की मार्केट कैप में 1.3 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आ चुकी है। वित्तीय बाजार के जानकारों की राय है कि निवेशक रिलायंस से और बड़े ऐलानों की उम्मीद लगा रहे थे।
जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ रिलायंस
रिलायंस का शेयर 25 जून 2021 को सुबह 2,159.80 रुपये के स्तर पर खुला। बाद में यह 2,159.80 के ऊपरी स्तर गया। इस शेयर ने आज 2,081.15 रुपये का निचला स्तर भी बनाया। अंत में यह शेयर एनएसई पर 2104.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ये हैं प्राइस टार्गेट
-एडलवाइस ने रिलायंस पर होल्ड की सलाह दी है। वहीं रिलायंस का प्राइस टार्गेट 2147.8 रुपये बताया है।
-जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर न्यूट्रल रहने की सलाह दी है। आरआईएल के शेयर पर 2250 रुपये की प्राइस टार्गेट दिया है।
-सीएलएसए ने रिलायंस के लिए 2,250 रुपये का प्राइस टार्गेट दिया है।
More Articles
- GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति