नई दिल्ली, जनवरी 15। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सावधि जमा (एफडी) ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने 1 साल से अधिक और 2 साल से कम की अवधि की एफडी पर मिल रही ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट (10 बेसिस पॉइंट्स = 0.10%) की बढ़ोतरी की है। बैंक की नयी एफडी दरें अब 15 जनवरी 2022 से लागू हैं। इस अवधि के लिए एसबीआई की एफडी रेट अब 5 फीसदी से बढ़ कर 5.1 फीसदी होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी अधिक ब्याज मिलता रहेगा। इसलिए उनके लिए यही दर 5.6 फीसदी होगी। एसबीआई से पहले आज ही एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
दिसंबर 2021 में, एसबीआई ने अपनी वेबसाइट के अनुसार, अपनी आधार दर में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की थी। नई आधार दर, जो कि 7.55% प्रति वर्ष है, 15 दिसंबर, 2021 से प्रभावी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह निचली ब्याज दर सिस्टम के अंत की शुरुआत का संकेत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बैंकों के लिए एक रेफ्रेंस रेट होने के अलावा, आधार दर या बेस रेट अर्थव्यवस्था में ओवरऑल ब्याज दर की दिशा के संकेतक के रूप में भी काम करती है।
आधार दर में वृद्धि इशारा करती है कि गिरती ब्याज दर का ट्रेंड अंततः खत्म हो रहा है और आगे हम ब्याज दरों में कुछ और बढ़ोतरी देख सकते हैं। पिछले दो दशकों में एफडी पर सबसे कम रिटर्न मिल रहा था। मगर बढ़ती ब्याज दरें एफडी निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक अब धीरे-धीरे एफडी की दरों में बढ़ोतरी करने लगे हैं।
एचडीएफसी बैंक ने भी कुछ अवधियों के लिए एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि का ऐलान किया। ये दरें 12 जनवरी, 2021 से प्रभावी मानी जाएंगी। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, दो करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 5 से 10 आधार अंकों (10 आधार = 0.10%) की बढ़ोतरी की है। वेबसाइट के अनुसार अब 2 साल 1 दिन और 3 साल के बीच की एफडी पर 5.2 फीसदी, 3 साल 1 दिन और 5 साल पर 5.4 फीसदी और 5 साल 1 दिन और 10 साल की फीसदी पर 5.6 फीसदी मिलेगा।
एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक एचडीएफसी बैंक 7 से 29 दिनों की मैच्योरिटी वाली जमाओं पर 2.50 फीसदी और 30 से 90 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 3 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा। वहीं 91 दिनों से 6 महीने की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 3.5 प्रतिशत और 6 महीने 1 दिन से लेकर एक वर्ष से कम अवधि वाली एफडी के लिए 4.4 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रहेगी। एक साल की एफडी पर बैंक 4.9 फीसदी का फायदा मिलेगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। आईसीआईसीआई बैंक की एफडी की दरें 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 2.5-5.5 फीसदी के बीच हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग