Adani-Hindenburg issue : आज सुप्रीम कोर्ट में अडानी हिंडनबर्ग विवाद की सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट इस बार मामले पर सेबी की जांच रिपोर्ट पर गौर करेगा। यह सुनवाई आज टल भी सकती है। आज यानी मंगलवार को होने वाली इस सुनवाई से पहले गौतम अडानी समर्थित शेयरों में मिश्रित मूड में कारोबार हुआ और प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर एनएसई पर करीब 1.52 फीसदी चढ़ गया।
अडानी के अधिकतर शेयरों की शुरूआत मंदी से लेकर उतार-चढ़ाव तक रही लेकिन बेहद ही जल्द उनमें सुधार देखा गया। पोर्ट-टू-पावर कारोबार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आरोपों की एक श्रृंखला में जकड़ लिया गया था, जिसने जनवरी के महीने के आखिरी से फाइंनेशियल मार्केट को चकित और ठंडा कर दिया था।
क्या हुआ अब तक
सेबी ने पिछले सप्ताह पोर्ट टू पावर एंपायर में को गई 24 जांच में से 22 के निष्कर्ष पेश किए है। जबकि वे शेष 2 जांच के लिए बाहरी एजेंसियों से डेटा का इंतजार कर रही है। सेबी की तरफ से कहा गया है कि इस मामले की जांच करीब अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच चुकी हैं। सेबी ने कहा कि 24 जाचों में से 22 फाइनल है और 2 अंतरिम है।
अंतरिम रिपोर्ट 13 अडानी ग्रुप लेनदेन की है। जिनकी जांच संबंधित पक्ष लेन देन नियमों के संभावित उलंघन के लिए की गई थीं। इसके अलावा सेबी की तरफ से ऑफशोर सौदों के संबंध में जांच की गई। जिसमें 12 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शामिल थे। जो अडानी ग्रुप के कंपनी के तहत पब्लिक शेयर होल्डर हैं।
सेबी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट में बताया कि चूंकि विदेशी संस्थाएं टैक्स हेवन क्षेत्राधिकार में स्थित है, इसीलिए 12 एफपीआई शेयर होल्डर्स के आर्थिक हित को स्थापित करना चुनौतीपूर्ण हो गया हैं। सेबी ने इसी वजह से इस मामले पर 5 देशों से जानकारी मांगी है।
यह भी पढ़ें : Unicorn Startups : जानिए टॉप 5 देशों के नाम, कौन-सा है भारत का नंबर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान