Adani Group : पिछले कुछ वक्त में गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप के लगभग 10 लाख करोड़ रूपये डूब चुके है। अडानी समूह के पैसे डूब जाने के कारण कई सारे लोग है। जिनके दिल में डर बैठ रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने लोगों के इसी डर को देखते हुए एक बयान जारी किया है। आरबीआई की तरफ से कहा गया है। कि बैंकों की स्थिति पर लगातार नजर बनाकर रखा गया है। आरबीआई की तरफ से आगे कहा गया है कि भारतीय बैंकों की स्थिति मजबूत है। लोगों को बैंकों को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
संकट में घिरे हुए अडानी ग्रुप को बैंक के कर्जों को लेकर चिंता के बीच आरबीआई ने कहा कि देश का बैंकिंग सेक्टर मजबूत और स्टेबल है। इसके साथ ही आरबीआई ने यह भी कहा कि वह लगातार ऋणदाताओं पर नजर बनाए हुए है। केंद्रीय बैंक की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि एक व्यावसायिक समूह को भारतीय बैंक के लोन के बारे में चिंता करने वाली को मीडिया रिपोर्ट्स है। इसको संज्ञान में लेते हुए वह लगातार बैंकिंग क्षेत्र की निगरानी कर रहा है।
हालांकि, आरबीआई की तरफ से अडानी ग्रुप का नाम नहीं लिया है। आरबीआई की तरफ से कहा गया है। कि वर्तमान मूल्यांकन के मुताबिक, बैंकिंग क्षेत्र जुझारू और स्थिर बना हुआ है। संपत्ति की गुणवत्ता, पूंजी पर्याप्तता, नकदी, प्रावधान प्रसार और लाभप्रदता से संबंधित विभिन्न मानदंड बेहतर स्थिति में हैं।
आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि नियामक और पर्यवेक्षक के रूप में, आरबीआई वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए बैंकिंग सेक्टर और हर एक बैंक की लगातार निगरानी रख करता है। केंद्रीय बैंक के पास बड़े लोन से संबंधित सूचनाओं का केंद्रीय संग्रह डेटाबेस प्रणाली है, जहां पर बैंक अपने 5 करोड़ रूपये और 5 करोड़ रूपये से अधिक के लोन की जानकारियों को देता है। इन जानकारियों का इस्तेमाल निगरानी के लिए किया जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग