नई दिल्ली, जुलाई 15। अभी हाल ही में गौतम अडानी दुनिया के कुछ चुनिंदा बिजनेस शख्सियतों के साथ 100 अरब बिलियन क्लब में शामिल हुए हैं और अब एशिया के इस सबसे अमीर बिजनेसमैन का दबदबा दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। गौतम अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी पोर्ट ने इजरायल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट को खरीदने की बीड जीत ली है। कंपनी जल्द ही हाइफा पोर्ट का काम-काज संभालेगी। इजराइल सरकार ने खुद इस डील की सूचना दी है। गौतम अडानी ने भी बोली जीतने की जानकारी ट्वीटर पर साझा की है। अडानी पोर्ट के इस डील के बाद आज कंपनी के शेयर में तेजी आई है। दिन के शुरूआती कारोबार में अडानी पोर्ट का शेयर 732.50 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था।
इजराइल सरकार ने बताया कि वह अपना प्रमुख पोर्ट अडानी समूह को बेचने की कार्यवाही जल्दी ही पूरा करेगी। सरकार के बयान के अनुसार हाइफा पोर्ट को बेचने की डील 4.1 बिलियन इजरायली शेकेल ( 1.18 बिलियन डॉलर) में तय हुई है। रुपए में अगर इस राशि को कन्वर्ट करें तो यह लगभग 9500 करोड़ रुपये होगी। सरकार के बयान के मुताबिक, 4.1 बिलियन इजराइली शकेल की यह डील अडानी पोर्ट और लोकल कंपनी केमिकल और लॉजिस्टिक ग्रुप गैडोट के साथ सामूहिक तौर पर होगी। इस डील को जीतने के लिए दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने बोली लगाई थी। हाइफा पोर्ट इजरायल के सबसे बड़े पोर्ट में से एक है।
हाइफा पोर्ट को खरीदने की डील में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी अडानी पोर्ट की होगी, गैडोट समूह 30 प्रतिशत हिस्सेदारी संभालेगा। पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार यह डील 2054 तक के लिए है।
इजराइल सरकार के अधिकारिक घोषणे के बाद गौतम अडानी ने ट्वीट कर डील जीतने की खुशी जाहिर की, अडानी ने लिखा, 'सहयोगी कंपनी गैडोट के साथ हाइफा बंदरगाह के निजीकरण के लिए बोली जीतकर बहुत खुशी हुई' यह डील भारत और इजराइल के लिए बेहद शानदार और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अडानी ने आगे लिखा कि हाइफ़ा पोर्ट का हिस्सा बनकर गर्व हो रहा है। अडानी समूह के अडानी पोर्ट की जिम्मेदारी गौतम अडानी के बेटे करण अडानी संभालते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान