Adani One Co-Branded Credit Card: अडाणी ग्रुप ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर फाइनेंस सेक्टर में कदम रखा है। अडानी वन और आईसीआईसीआई बैंक ने वीजा के साथ मिलकर एयरपोर्ट से जुड़े बेनिफिट्स के साथ देश का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किया है।

Advertisement

इस क्रेडिट कार्ड से आपको भर-भर कर रिवॉर्ड प्लाइंट्स मिलेंगे, और इसके साथ में कई सारे अन्य फायदे भी मिलेंगे।

Advertisement

मिलेंगे कई सारे रिवॉर्ड्स

कंपनी ने यह जानकारी दी है कि इस कार्ड में कई लाभ दिए गए हैं। यह अडानी वन ऐप जैसे अडानी समूह के उपभोक्ता परिवेश से जुड़े हुए यूनिट्स में खर्च पर 7 प्रतिशत तक 'रिवॉर्ड पॉइंट' देता है।

अडानी वन ऐप के जरिये उड़ानें, होटल्स, ट्रेन, बस और कैब, अडानी इलेक्ट्रिसिटी बिल भुगतान आदि सेवाओं का आप लाभ उठा पाएंगे। कार्ड यूजर्स को किराने का सामान, बिजली बिल भुगतान आदि पर 'रिवॉर्ड पॉइंट' भी मिलेंगे हैं।

Advertisement

अदाणी वन, अदाणी ग्रुप की सुपर ऐप है, जिसे अदाणी डिजिटल लैब्स ने बनाया गया है। ये अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी है और इस प्लेटफॉर्म ने 30 मिलियन यूजर्स जोड़े हैं और सुपर ऐप के अल्फा वर्जन को पिछले कारोबारी साल में लॉन्च किया गया था।

इस ऐप पर फ्लाइट और होटल बुकिंग जैसी ट्रैवलिंग सर्विसेज मिलती हैं। आपको बता दें कि अडानी वन एक ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को टिकट बुक करने, उड़ान की स्थिति की जांच करने, लाउंज तक पहुंचने, चार्जेस-मुक्त उत्पादों की खरीदारी करने, कैब लेने और पार्किंग का लाभ उठाने आदि में मदद करता है।

Advertisement

अदाणी के मैनेजमेंट वाले एयरपोर्ट्स, अदाणी सीएनजी पंप, अदाणी बिजली के बिल और ट्रेनमैन जो कि एक ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म है का फायदा उठाया जा सकता है और इन रिवॉर्ड्स की कोई लिमिट नहीं है।

अडाणी ग्रुप ने दी ये जानकारी

इस क्रेडिट कार्ड के लॉन्च के मौके पर अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर जीत अदाणी ने कहा कि फिनटेक क्रांति ने भारत में फाइनेंशियल सर्विसेज तक लोगों की पहुंच को डेमोक्रेटिक बना दिया है।

Advertisement

इंडियन फिनटेक सिस्टम दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम है, हालांकि अब भी सिर्फ 35% लोगों तक इसकी पहुंच है।

अडानी समूह के निदेशक जीत अडानी के मुताबिक अडानी वन ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड एक सहज डिजिटल परिवेश की दिशा में पहल है। अडानी वन मंच का लाभ उठाकर यूजर्स को सहजता और सुगमता का अनुभव होगा।

जीत अदाणी ने भी बताया है कि क्रेडिट कार्ड की शुरूआत फाइनेंशियल सर्विसेज को सुपर ऐप पर लाने की दिशा में पहला कदम होगा और इसका उद्देश्य ग्राहकों को अच्छी सुविधा देना है।

Advertisement

ICICI बैंक का ये है लक्ष्य

ICICI बैंक के एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर राकेश झा के अनुसार अडानी वन और वीजा के सहयोग से को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का पेश करना बैंक का ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है।

ICICI बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश झा ने लॉन्च के दौरान यह कहा कि हम मानते हैं कि 'Customer 360' पर हमारा फोकस, हमारे डिजिटल प्रोडक्ट्स, प्रक्रियाओं में सुधार और सेवाओं के समर्थन से हमें ग्राहकों को एक सहज तरीके से सही समाधान प्रदान करने और प्रमुख क्षेत्रों में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में सक्षम बनाता है।