Accenture to Cut Jobs : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एक्सेंचर ने ऐलान किया है कि यह लगभग 19,000 नौकरियों में कटौती करेगी, जो इसके कर्मचारियों की संख्या का 2.5 प्रतिशत है। कंपनी ने ऐलान किया है कि इनमें से आधे से अधिक छंटनी इसके नॉन-बिलेबल कॉर्पोरेट फंक्शंस में कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। आगे जानिए कंपनी क्यों अपने इतने अधिक कर्मचारियों को निकालने जा रही है।

Advertisement

अगले 18 महीनों में होगी छंटनी
कंपनी ने कहा है कि यह भर्ती करना भी जारी रखेगी (खास कर अपनी ग्रोथ के लिए), वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही के दौरान, इसने लागत को कम करने के लिए अपने ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने और अपने नॉन-बिलेबल कॉर्पोरेट फंक्शंस को ट्रांसफॉर्म करने के लिए एक्शन की शुरुआत कर दी है। अगले 18 महीनों में, ये लगभग 19,000 लोगों (वर्कफॉर्म का 2.5%) को निकालेगी। इनमें से आधे से अधिक इसके नॉन-बिलेबल कॉर्पोरेट फंक्शंस में से होंगे।

Advertisement

छंटनी पर आएगा इतना खर्च
कंपनी ने कहा कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से जाना होगा, उनकी छंटनी के लिए उन्होंने 1.2 अरब डॉलर अलग रखे गये हैं। ऑफिस स्पेस के कंसोलिडेशन के लिए 30 करोड़ डॉलर अलग रखे जाएंगे। वहीं वित्तीय वर्ष 2023 में लगभग 80 करोड़ डॉलर और वित्त वर्ष 2024 में 70 करोड़ डॉलर की उम्मीद है। आईटी कंपनी ने अपनी वार्षिक इनकम और प्रोफिट अनुमानों को भी कम कर दिया। कंपनी को उम्मीद है कि इसकी वार्षिक इनकम ग्रोथ लोकल करेंसी में 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच होगी, जबकि पहले इसके लिए 8 प्रतिशत से 11 प्रतिशत का अनुमान था। कंपनी ने चालू-तिमाही में 16.1 अरब डॉलर और 16.7 अरब डॉलर की सीमा में इनकम का अनुमान लगाया है।

Advertisement

कितनी होगी अर्निंग
इसके अलावा एक्सेंचर ने कहा है कि इसे उम्मीद है कि प्रति शेयर आय (ईपीएस) 10.84 डॉलर से 11.06 डॉलर के बीच होगी जबकि पहले यह अनुमान 11.20 डॉलर से 11.52 डॉलर था। कंपनी ने 1.12 डॉलर प्रति शेयर के तिमाही कैश डिविडेंड की भी घोषणा की। तिमाही के लिए नई बुकिंग 22.1 बिलियन डॉलर, कंसल्टिंग बुकिंग 10.7 बिलियन डॉलर और मैनेज्ड सर्विसेज बुकिंग 11.4 बिलियन डॉलर रही।